शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं-
इरोस इन्वेस्टमेंट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) आधारित कंटेंट लोकलाइजेशन सॉल्यूशन को विकसित और स्केल करने के लिए विप्रो के साथ एक समझौता किया है।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने कंपनी में अतिरिक्त 2 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी। इसके साथ, कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी 3.644 प्रतिशत से बढ़कर 5.646 प्रतिशत हो गई।
वक्रांगी के पास टियर -4 और 6 शहरों में 84 प्रतिशत वक्रांगी केंद्र आउटलेट हैं। इसने खेल उपकरण में वर्ल्ड लीडर डेकाथलॉन स्पोर्ट्स इंडिया के साथ एक सेलर एग्रीमेंट किया है। इसके तहत देश के कोने-कोने तक इनके प्रोडक्ट्स को पहुंचाया जायेगा।
प्रमोटर संजय टिबरेवाला ने 15 जून को खुले बाजार से कंपनी में अतिरिक्त 1 लाख शेयर खरीदे। इसके साथ कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 2.97 प्रतिशत से बढ़कर 3.06 प्रतिशत हो गई।
सहायक कंपनी डीएनईजी और स्पोर्ट्स वेंचर्स एक्विजिशन कॉर्प ने मौजूदा प्रतिकूल एसपीएसी बाजार स्थितियों और अन्य कारकों के कारण पहले से घोषित अपने बिजनेस कॉम्बिनेशन एग्रीमेंट को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के लिए पारस्परिक रूप से सहमति व्यक्त की है।
Ritesh Properties & Industries
कंपनी ने अपनी बीएसई फाइलिंग में कहा कि बोर्ड ने 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयर को एक रुपये के अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों में सब-डिविजन की मंजूरी दे दी है।
Nuvoco Vistas Corporation
मिरे एसेट म्यूचुअल फंड ने 15 जून को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए कंपनी में अतिरिक्त 6.5 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। इसके बाद कंपनी में फंड हाउस की हिस्सेदारी 4.957 प्रतिशत से बढ़कर 5.139 प्रतिशत हो गई।
राइट्स को कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से ऑर्डर मिला है। कंपनी ने 364.56 करोड़ रुपये में कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से 10 साल की अवधि के लिए 20 शंटिंग इंजनों के संचालन और रखरखाव के लिए एक बिजनेस हासिल किया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)