सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-
JEFFERIES की ANUPAM RASAYAN पर राय
JEFFERIES ने ANUPAM RASAYAN पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,040 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन से मध्यम अवधि में कंपनी की ग्रोथ बढ़ेगी। इसके अतिरिक्त FY22-24 में आय में 33% की ग्रोथ और EBITDA में 29% की ग्रोथ संभव है। कंपनी के मुनाफे में 31% की बढ़त का अनुमान है। इस समय शेयर के वैल्युएशन आकर्षक हैं क्योंकि ये ऊंचाई से 16% फिसला है।
आज यानी 25 मार्च 2022 को सुबह 10.05 बजे एनएसई पर ये शेयर 3.20 प्रतिशत या 28.60 अंक ऊपर 892.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1107.05 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 474.00 रुपये रहा है।
JPMORGAN ने TITAN पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,618 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि शॉर्ट टर्म में रिस्क रिवार्ड Unattractive नजर आ रहा है। कंपनी के प्रोडक्ट की डिमांड में कमी आने की आशंका है। इस समय नजर डालने पर मौजूदा स्तर पर वैल्युएशन काफी महंगे दिखाई दे रहे हैं। इसके EPS अपग्रेड के लिए सीमित स्कोप हैं।
आज यानी 25 मार्च 2022 को सुबह 10.05 बजे एनएसई पर ये शेयर 2.75 प्रतिशत या 75.50 अंक नीचे 2545.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2768.00 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1400.5 रुपये रहा है।