बाजार में लगातार कल चौथे दिन मंदडियों का दबदबा हावी रहा। कल आई आरबीआई पॉलिसी में रेपो रेट उम्मीद के अनुरुप ही रहा। आरबीआई ने उम्मीद के मुताबिक रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़त करके इसको 4.9 फीसदी कर दिया। कल सेंसेक्स 214.85 अंक की गिरावट के साथ 54,892.49 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 0.46 फीसदी टूटकर 16,341.65 के स्तर पर बंद हुआ।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि 16400 के सपोर्ट स्तर से टूटने के बाद निफ्टी ने पिछले 2 कारोबारी सत्रों में कोई तेज गिरावट नहीं दिखाई है। जो बाजार के लिए पॉजिटिव है। आने वाले 1 -2 ट्रेडिंग सेशन में बाजार में अस्थिरता बढ़ती नजर आ सकता है। निफ्टी के लिए 16,450-16,500 पर अहम रजिस्टेंस बना हुआ है।
Religare Broking के अजित मिश्रा का कहना है कि अब आरबीआई पॉलिसी पीछे चली गई है। बाजार की नजर अब ग्लोबल संकेतों और आने वाले मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों पर होगी। आगे हमें इंडेक्स में सुस्ती नजर आ सकती है ऐसे में हमारी सलाह होगी कि बाजार में सर्तक नजरिए अपनाए रखें और दोनों तरफ के सौदों पर दावं लगाने की रणनीति अपनाएं।
एक्सपर्ट्स के सुझाए इंट्राडे कॉल
Angel One Ltd के राजेश भोसले की इंट्राडे कॉल
Godrej Properties: खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 1,298 रुपये, लक्ष्य 1,440 रुपये
Maruti: खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 7,71 रुपये, लक्ष्य 8,310 रुपये
Anand Rathi के मेहूल कोठारी की इंट्राडे कॉल
Indian Oil: खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 115 रुपये, लक्ष्य 125 रुपये
Adani Transmission:खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 2,049 रुपये, लक्ष्य 2,220 रुपये
IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल
State Bank of India:खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 448 रुपये, लक्ष्य 510 रुपये
Bharti Airtel:खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 638 रुपये, लक्ष्य 710 रुपये
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।