Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Jun 09, 2022 पर 9:26 AM

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

VEDANTA पर फोकस

माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता (Vedanta) ने बुधवार 8 जून को बताया कि उसने 8,000 करोड़ का एक टर्म लोन जुटाने के लिए अपनी सब्सिडियरी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) का 5.8 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखा है। बता दें कि करीब 10 महीने पहले भी वेदांता ने 10,000 करोड़ रुपये के एक टर्म लोन के लिए हिंदुस्तान जिंक की 14.82 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी थी।


कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि इससे पहले अगस्त 2021 में 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए गिरखी रखी गई हिस्सेदारी को रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि वेदांता ग्रुप के पास Hindustan Zinc की करीब 64.9 फीसदी हिस्सेदारी है।

TATA STEEL पर फोकस

टाटा स्टील ने TRF में 170 करोड़ रुपये का निवेश किया ह।

TECH MAHINDRA पर फोकस

Huoban Energy 6 Private Limited में 26% हिस्सा खरीदेगी।

CROMPTON GREAVES पर फोकस

13 जून को बोर्ड बैठक में 925 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार करेगा।

Bank Strike: हफ्ते में 5 दिन काम करना चाहते हैं सरकारी बैंकों के कर्मचारी, 27 जून को हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

फोकस में IOC

IOC ने Air Products के साथ लॉन्ग टर्म सप्लाई एग्रीमेंट किया है। हाइड्रोजन और नाइट्रोजन सप्लाई के लिए करार हुआ है। कंपनी बरौनी रिफाइनरी से Air Products सप्लाई करेगी।

फोकस में WIPRO

Wipro और ServiceNow को Petrobras से ऑर्डर मिला है।

TATA POWER पर फोकस

सब्सिडियरी ने 450 MW क्षमता का सोलर प्लांट शुरू किया है।

BANK OF INDIA पर फोकस

रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट 0.5% बढ़ाकर 7.75% की है।

PNB पर फोकस

रेपो लिंक्डलेंडिंग रेट 0.5% बढ़ाकर 7.40% की है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।