Get App

इंट्राडे में बंपर कमाई कराएंगे ये स्टॉक, क्या आप भी लगाना चाहेंगे दांव

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि 16400 के सपोर्ट स्तर से टूटने के बाद निफ्टी ने पिछले 2 कारोबारी सत्रों में कोई तेज गिरावट नहीं दिखाई है। जो बाजार के लिए पॉजिटिव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2022 पर 10:23 AM
इंट्राडे में बंपर कमाई कराएंगे ये स्टॉक, क्या आप भी लगाना चाहेंगे दांव
बाजार की नजर अब ग्लोबल संकेतों और आने वाले मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों पर होगी।

बाजार में लगातार कल चौथे दिन मंदडियों का दबदबा हावी रहा। कल आई आरबीआई पॉलिसी में रेपो रेट उम्मीद के अनुरुप ही रहा। आरबीआई ने उम्मीद के मुताबिक रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़त करके इसको 4.9 फीसदी कर दिया। कल सेंसेक्स 214.85 अंक की गिरावट के साथ 54,892.49 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 0.46 फीसदी टूटकर 16,341.65 के स्तर पर बंद हुआ।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि 16400 के सपोर्ट स्तर से टूटने के बाद निफ्टी ने पिछले 2 कारोबारी सत्रों में कोई तेज गिरावट नहीं दिखाई है। जो बाजार के लिए पॉजिटिव है। आने वाले 1 -2 ट्रेडिंग सेशन में बाजार  में अस्थिरता बढ़ती नजर  आ सकता है। निफ्टी के लिए 16,450-16,500 पर अहम रजिस्टेंस बना हुआ है।

Religare Broking के अजित मिश्रा का कहना है कि अब आरबीआई पॉलिसी पीछे चली गई है। बाजार की नजर अब ग्लोबल संकेतों और आने वाले मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों पर होगी। आगे हमें इंडेक्स में सुस्ती नजर आ सकती है ऐसे में हमारी सलाह होगी कि बाजार में सर्तक नजरिए अपनाए रखें और दोनों तरफ के सौदों पर दावं लगाने की रणनीति अपनाएं।

एक्सपर्ट्स के सुझाए इंट्राडे कॉल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें