Get App

HUL और BANDHAN BANK पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय

MACQUARIE ने HUL पर आउटपरफॉर्म रेटिंग देकर लक्ष्य 2600 रुपये प्रति शेयर तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2022 पर 11:00 AM
HUL और BANDHAN BANK पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय
HUL और BANDHAN BANK पर जानें ब्रोकर्स का नजरिया

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

Brokerage on HUL

MACQUARIE की HUL पर राय

MACQUARIE ने HUL पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2600 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में डिमांड ट्रेंड कमजोर रहने की आशंका है। इसके अलावा शहरों के मुकाबले गावों में मांग कम संभव नजर आ रही है। वहीं Q4 में वॉल्यूम पर दबाव दिख सकता है। जबकि लागत बढ़ने से EBITDA ग्रोथ 8% तक ही संभव है। इस पर महंगाई का दबाव और कमजोर ग्रामीण मांग का असर दिखेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें