ICICI Lombard और JUST DIAL पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेजेस की निवेश राय

UBS ने JUST DIAL पर खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य 1350 रुपये तय किया है

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 9:55 AM
ICICI Lombard और JUST DIAL पर ब्रोकरेज रिपोर्ट

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

Brokerages on ICICI Lombard

MS की ICICI Lombard पर राय


MS ने ICICI Lombard पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,900 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का मुनाफा अनुमान के मुताबिक रहा। इसके साथ ही ज्यादातर प्रोक्टड सेगमेंट में लॉस रेश्यो में सुधार नजर आया है। कंपनी मैनेजमेंट की बिजनेस ग्रोथ और आउटलुक पर कमेंट्री पॉजिटिव है।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले लार्सन एंड टूब्रो इंफोटेक, बजाज ऑटो टाटा कम्युनिकेशंस और अन्य स्टॉक्स

Brokerages on JUST DIAL

UBS की JUST DIAL पर राय

UBS ने JUST DIAL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1350 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि B2B और B2C सेगमेंट को लेकर मजबूत प्लानिंग है। वहीं

सेल्स नेटवर्क का विस्तार कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित होगा। इन्होंने कोविड की तीसरी लहर के चलते FY22 के लिए EPS अनुमान 12% घटाया है। जबकि FY23-24 के लिए EPS अनुमान 5-6% घटाया है।

Citi की Just Dial पर राय

Citi ने Just Dial पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 870 रुपये से घटाकर 825 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q3 के नतीजे अनुमान से कम रहे हैं और कई चुनौतियां सामने आईं हैं। इन्होंने FY23/24 के लिए इसका EPS अनुमान 14%/10% घटाया है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।