सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-
JEFFERIES की DR REDDY’S पर राय
JEFFERIES की DR REDDY’S पर राय व्यक्त करते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए शेयर का लक्ष्य 5,036 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मध्यम अवधि में डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ संभव है। इसमें 25% EBITDA, 25% RoCE के साथ डबल डिजिट रेवन्यू संभव है।
MORGAN STANLEY की M&M FINANCE पर राय
MORGAN STANLEY ने M&M FINANCE पर निवेश राय देते हुए इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इस स्टॉक के लिए 225 रुपये का टारगेट सेट किया है। उनका कहना है कि पिछले महीने के मुकाबले डिस्बर्समेंट में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं अप्रैल-मई के मुकाबले जून में कलेक्शन क्षमता बेहतर रही है।
TITAN ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि उनका Tanishq के स्टोर संख्या 700 करने का लक्ष्य है। कंपनी को-ओन स्टोर और फ्रेंचाइजी मॉडल का विस्तार करेगी। कंपना का पश्चिम एशिया और नॉर्थ-अमेरिका में विस्तार पर फोकस है। इसके साथ ही टाइटन का आय केयर में 250-300 नए स्टोर खोलने का लक्ष्य भी है। उन्होंने कहा कि कंपनी का FY23 में आय केयर स्टोर संख्या 1000 करने का लक्ष्य है। वहीं उन्हें Taneira ब्रांड का आय में योगदान बढ़ने की उम्मीद भी है। बता दें कि Taneira कंपनी का साड़ी ब्रांड है।
MACQUARIE की TITAN पर निवेश राय
MACQUARIE ने TITAN पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए 2750 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि डिमांड पर मुद्रास्फीति का प्रभाव कम दिखाई दे रहा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)