शेयर बाजार की पिछले कुछ दिनों की तेजी पर 5 अप्रैल को लगाम लग गई। इस मुनाफावसूली के सबसे बड़े शिकार फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर हुए। प्रॉफिटबुकिंग की इस आंधी में HDFC और HDFC Bank के शेयर भी बह गए। जबकि एक दिन पहले ही इसमें अच्छी-खासी तेजी आई थी। हालांकि ऑटो, पावर और FMCG में हुई खरीदारी से 5 अप्रैल की गिरावट पर नियत्रंण भी रहा।
