यूक्रेन-रूस जंग की आग में बाजार झुलस गया है। सेंसेक्स और निफ्टी में 2.5% से ज्यादा की गिरावट नजर आ रही है। बैंक निफ्टी भी 4% से ज्यादा लुढ़क गया है। सभी सेक्टर में बिकवाली हावी दिखाई दे रही है। ऑटो और रियल्टी सेक्टर में 4% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। मिडकैप, स्मॉलकैप का भी बुरा हाल है। वहीं रूस-यूक्रेन जंग से कमोडिटी में कोहराम मचा है। कच्चा तेल 14 साल की ऊंचाई पर 130 डॉलर के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा 1 डॉलर का भाव 77 रूपए के पार हो गया है और सोने की कीमत भी 53500 पर पहुंच गई है।
बाजार की ऐसी स्थिति में भी केआर चोकसी (KRChoksey) को टूटे हुए बाजार में 6 स्टॉक्स पसंद हैं। इन स्टॉक्स पर KRChoksey ने 54 प्रतिशत की तेजी के लिए खरीदारी की राय दी है।
SBI Life Insurance | KRChoksey ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने सलाह दी है कि इसे 1,056 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 1,435 रुपये का टारगेट दिखाई देगा। इस तरह इसमें 36 प्रतिशत की अपसाइड देखने को मिल सकती है।
UPL | KRChoksey ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने सलाह दी है कि इसे 713 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 901 रुपये का टारगेट दिखाई देगा। इस तरह इसमें 26 प्रतिशत की अपसाइड देखने को मिल सकती है।
Colgate Palmolive India | KRChoksey ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने सलाह दी है कि इसे 1,438 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 1,802 रुपये का टारगेट दिखाई देगा। इस तरह इसमें 25 प्रतिशत की अपसाइड देखने को मिल सकती है।
Tata Motors | KRChoksey ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने सलाह दी है कि इसे 417 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 630 रुपये का टारगेट दिखाई देगा। इस तरह इसमें 51 प्रतिशत की अपसाइड देखने को मिल सकती है।
Tech Mahindra | KRChoksey ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने सलाह दी है कि इसे 1,453 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 1,770 रुपये का टारगेट दिखाई देगा। इस तरह इसमें 22 प्रतिशत की अपसाइड देखने को मिल सकती है।
Happiest Minds Technologies | KRChoksey ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने सलाह दी है कि इसे 976 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 1,510 रुपये का टारगेट दिखाई देगा। इस तरह इसमें 54 प्रतिशत की अपसाइड देखने को मिल सकती है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )