Get App

KRChoksey को इन 6 स्टॉक्स में दिखती है 54% की अपसाइड, शेयर्स पर दी खरीदारी की राय

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण पिछले हफ्ते भारतीय इक्विटी बाजार 2.5 प्रतिशत टूट गये

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2022 पर 11:19 AM
KRChoksey को इन 6 स्टॉक्स में दिखती है 54% की अपसाइड, शेयर्स पर दी खरीदारी की राय
SBI Life Insurance, UPL, Colgate Palmolive India, Tata Motors, Tech Mahindra Happiest Minds Technologies के शेयर्स KRChoksey की टॉप पिक्स हैं

यूक्रेन-रूस जंग की आग में बाजार झुलस गया है। सेंसेक्स और निफ्टी में 2.5% से ज्यादा की गिरावट नजर आ रही है। बैंक निफ्टी भी 4% से ज्यादा लुढ़क गया है। सभी सेक्टर में बिकवाली हावी दिखाई दे रही है। ऑटो और रियल्टी सेक्टर में 4% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। मिडकैप, स्मॉलकैप का भी बुरा हाल है। वहीं रूस-यूक्रेन जंग से कमोडिटी में कोहराम मचा है। कच्चा तेल 14 साल की ऊंचाई पर 130 डॉलर के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा 1 डॉलर का भाव 77 रूपए के पार हो गया है और सोने की कीमत भी 53500 पर पहुंच गई है।

बाजार की ऐसी स्थिति में भी केआर चोकसी (KRChoksey) को टूटे हुए बाजार में 6 स्टॉक्स पसंद हैं। इन स्टॉक्स पर KRChoksey ने 54 प्रतिशत की तेजी के लिए खरीदारी की राय दी है।

SBI Life Insurance | KRChoksey ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने सलाह दी है कि इसे 1,056 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 1,435 रुपये का टारगेट दिखाई देगा। इस तरह इसमें 36 प्रतिशत की अपसाइड देखने को मिल सकती है।

UPL | KRChoksey ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने सलाह दी है कि इसे 713 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 901 रुपये का टारगेट दिखाई देगा। इस तरह इसमें 26 प्रतिशत की अपसाइड देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें