Get App

किसी पुलबैक में हल्की करें अपनी पोजीशन, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

पुलबैक किसी बियरिश मार्केट का हिस्सा होते हैं। अगर निफ्टी 15190 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 15700 का स्तर देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2022 पर 9:42 AM
किसी पुलबैक में हल्की करें अपनी पोजीशन, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर
इंफोसिस में 1343 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1513-1590 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में स्टॉक में 7-12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

Vinay Rajani,HDFC Securities

पिछले दो कारोबारी सत्रों से निफ्टी को 15190 के आसपास सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी ने 15190 के आसपास डबल बॉटम बना लिया है। इसके साथ ही इसने कर डेली चार्ट पर एक डोजी कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। निफ्टी की डेली RSI ओवर शोल्ड जोन से निकलता दिखा है। हालांकि निफ्टी का प्राइमरी ट्रेंड बियरिश नजर आ रहा है क्योंकि ये अपने 20, 50, 100 और 200 DMA के नीचे दिख रहा है।

इसके अलावा निफ्टी वीकली चार्ट पर लोअर टॉप लोअर बॉटम फार्मेशन बना रहा है। 15750 का स्तर तोड़ने के साथ ही निफ्टी में नया ब्रेक डाउन देखने को मिला है। किसी पुल बैक की स्थिति में 15750 का पिछला सपोर्ट अब रजिस्टेंस की भूमिका अदा करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें