L&T Finance Holdings Ltd और HSBC Asset Management (India) ने गुरुवार को एक करार किया है । इस करार के तहत एचएसबीसी एसेट मैनेजमेंट 42.5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 3,191 करोड़ रुपये के निवेश से एलएंडटी L&T Investment Management के शतप्रतिशत इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण कर लेगी। यह करार जरुरी वैधानिक मंजूरियों के अधीन है।
सितंबर 2021 के आंकड़ों के मुताबिक 803 अरब रुपये के AUM 24 लाख से ज्यादा एक्टिव फोलियो के साथ L&T Mutual Fund वर्तमान में देश की बारहवीं सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है।
इस करार पर बात करते हुए L&T Finance Holdings के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जुक्टिव ऑफिसर दीनानाथ दुबासी ने कहा कि पिछले 10 सालों से L&T Mutual Fund में बड़ी मात्रा में स्टेक होल्डरों का विश्वास अर्जित किया है। इसने कंपनी के स्थिर और मजबूत प्रदर्शन का योगदान रहा है।
गौरतलब है कि एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग अपनी बैलेंसशीट को मजबूती देने के लिए अपनी सहायक कंपनियों में वैल्यू अनलॉकिंग पर फोकस कर रही है। म्यूचुअल फंड कारोबार की यह बिक्री इस रणनिती के तहत की गई है। दूसरी तरफ HSBC भारत में अपने रणनीतिक विस्तार पर फोकस कर रहीहै और उसने अपने इसी रणनीति के तहत एलएंडटी के म्यूचुअल फंड कारोबार का अधिग्रहण किया है।
बतातें चलें कि जुलाई 2010 में L&T Financial Services ने DBS Chola के अधिग्रहण के साथ ही म्यूचुअल फंड इंडस्ट्रीज में कदम रखे थे। L&T Finance Ltd, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग की एक सहायक कंपनी है।
HSBC AMC के मुताबिक इस अधिग्रहण की फंडिंग कंरपनी के वर्तमान स्त्रोतों से की जाएगी। इससे HSBC के कॉमन इक्विटी रेश्यों पर बहुत मामूली असर पड़ेगा।