JUBILANT FOODWORKS के CEO Pratik Pota ने इस्तीफा दे दिया है। वे 15 जून को कंपनी में अपना पद छोड़ देंगे। Pratik Pota ने कंपनी की कमान 2017 में संभाली थी। वहीं CEO के इस्तीफे से ब्रोकरेज निराश दिख रहे हैं और morgan stanley ने टार्गेट 5000 से घटाकर 2250 किया है। बता दें कि Pratik Pota ने जब कंपनी ज्वाइन की थी तब इसके शेयर का भाव 423 रुपये प्रति शेयर था जबकि उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी के शेयर का ऑल टाइम हाई स्तर 4577 रुपये प्रति शेयर रहा है।
