साल के आखिरी दिन बाजार में तेजी का जश्न, जानें Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत की बाजार पर राय और ट्रेडिंग आइडियाज

प्रशांत सावंत ने कहा कि दोनों इंडेक्सेस में ट्रेडिंग के लिए अभी इंतजार करना चाहिए

अपडेटेड Dec 31, 2021 पर 1:04 PM
Story continues below Advertisement
प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन के रूप में निफ्टी में पुट कॉल दी

जनवरी सीरीज की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। करीब 2 हफ्ते बाद निफ्टी एक बार फिर 17300 के पार निकल गया है। वहीं बैंक निफ्टी भी 200 dema के पार निकलने में कामयाब रहा है।

ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स अगले हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ पर आज के हमार एक्सपर्ट Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत हैं। प्रशांत ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी दिया।

वायदा बाजार में आज के LONG रोल्स वाले शेयर्स

HINDALCO, NALCO, RAMCO CEM और BHEL


वायदा बाजार में आज के SHORT COVERING रोल्स वाले शेयर्स

INDUS TOWER, BPCL, AMARA RAJA और REC

वायदा बाजार में आज के SHORTS रोल्स वाले शेयर्स

RBL BANK, INFY, NTPC और TECH MAHINDRA

शेयर बाजार के कमाई वाले खेल सिर्फ 4 दिनों में 1 खिलाड़ी ने दिया 15% ज्यादा रिटर्न, जानें आज कहां लगा रहे हैं दांव

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 17100 और 17300 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 16800 और 16900 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 36500 और 36200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 35800 और 35000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि फिलहाल इंडेक्स ट्रेड लेने के लिए इंतजार करना चाहिए क्योंकि निफ्टी में हाई लेवल पर बिकवाली नजर आ रही है जैसे ये बढ़ता है वहां पर मुनाफावसूली होने लगती है लेकिन यदि ये अपने उच्च स्तर पर 1 घंटे से ज्यादा समय टिकने में कामयाब हो तो इसमें बाईंग पोजीशन बनाई जा सकती है। इसलिये जब तक 13 दिसंबर के हाई को पार नहीं करता है तब हायर लेवल पर इसमें बिकवाली देखने को मिलती रहेगी।

बैंक निफ्टी पर उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में 35500 और 35800 के गैप में ही ट्रेड देखने को मिल रहा है। इसमें बड़ी रैली वाली मजबूती नजर नहीं आ रही है। यदि ये इस गैप को पूरा करके 36000 और 36100 के ऊपर कारोबार करना शुरू करता है और उसके ऊपर टिकता नजर आता है तो इसमें बड़े मूव के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है।

आईटी दिग्गज Tech Mahindra खरीदेगी अमेरिकी Allyis Group में 100% हिस्सेदारी

प्रशांत सावंत के आज के दमदार कॉल्स

BATA INDIA JAN FUT : खरीदें- 56.90 रुपये, स्टॉपलॉस- 40 रुपये, लक्ष्य- 110 रुपये

DIVIS LAB JAN FUT : खरीदें- 131.20 रुपये, स्टॉपलॉस- 85 रुपये, लक्ष्य- 225 रुपये

INDUS TOWER JAN FUT : खरीदें- 5.70 रुपये, स्टॉपलॉस- 3 रुपये, लक्ष्य- 14 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः NIFTY

प्रशांत सावंत ने आज सस्ते ऑप्शन के रूप में निफ्टी में दांव लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ये महीने की शुरुआत है लिहाजा इसमें 17400 की पुट कॉल खरीदनी चाहिए। इसमें 140 रुपये के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 70 के नीचे स्टॉपलॉस लगाएं इसमें 300 से अधिक टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।