5 दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में कंसोलिडेशन, मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सारडा से जानें ट्रेडिंग आइडियाज
आज BANDHAN, IBULL HSG, TATA CONSUMER और MOTHERSON में लॉन्ग पोजीशन बनती हुई दिखाईं दी
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 15, 2022 पर 1:42 PM
Motilal Oswal की शिवांगी सारडा ने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में बुलिश राय दी है
लगातार 5 दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में कंसोलिडेशन का मूड नजर आ रहा है। हालांकि निफ्टी 16800 के ऊपर टिके रहने में कामयाब है। वहीं दूसरी ओर बैंक निफ्टी आज out perform कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की राइटर्स इस हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज की हमारे एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सारडा हैं। शिवांगी ने अपने दमदार पिक्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी दिया।
वायदा बाजार में आज के LONGS रोल्स वाले शेयर
BANDHAN, IBULL HSG, TATA CONSUMER और MOTHERSON
वायदा बाजार में आज के SHORT COVERING रोल्स वाले शेयर
AU BANK, METROPOLIS, M&M FIN और GUJ GAS
वायदा बाजार में आज के SHORTS रोल्स वाले शेयर
JSPL, NMDC, TATA STEEL और GNFC
वायदा बाजार में आज के LONG UNWINDING रोल्स वाले शेयर
ONGC, BALRAMPUR CHINI, HINDALCO और CHAMBAL FERTILISER
NIFTY
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में 16700, 16800 और 16900 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में 16500, 16400 और 16300 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में 34800, 34900 और 35000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में 34500, 34400 और 34300 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये
Motilal Oswal की शिवांगी सारडा की बाजार पर राय
शिवांगी सारडा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में खरीदारी की जा सकती है। निफ्टी में 16880 के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 17200 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं लेकिन साथ ही उन्होंने इस पर 16500 के स्तर पर स्टॉपलॉस मेनटेन करने की सलाह भी दी।
वहीं बैंक निफ्टी पर बात करते हुए शिवांगी ने कहा कि आज ये आउटपरफॉर्म कर रहा है इसलिए इस पर हमारी खरीदारी की राय होगी। उन्होंने कहा कि इसमें 35610 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 35000 पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 36250 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं।
Motilal Oswal की शिवांगी सारडा के आज के कमाई वाले स्टॉक्स
Tata Consumer Products Mar Fut : खरीदें - 762 रुपये, स्टॉपलॉस - 725 रुपये, लक्ष्य - 775 रुपये
Maruti Suzuki Mar Fut : खरीदें - 7565 रुपये, स्टॉपलॉस - 7400 रुपये, लक्ष्य - 7840 रुपये
Titan Mar Fut : खरीदें - 2576 रुपये, स्टॉपलॉस - 2525 रुपये, लक्ष्य - 2670 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शन : Chola Finance
शिवांगी सारडा ने आज का सस्ता ऑप्शन बताते हुए चोला फाइनेंस के शेयर में दांव लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसकी मार्च सीरीज की 700 के स्ट्राइक वाली कॉल 23 रुपये के आस-पास खरीदनी चाहिए। इसमें 35 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं लेकिन इसमें 18 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस भी लगाएं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )