Get App

5 दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में कंसोलिडेशन, मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सारडा से जानें ट्रेडिंग आइडियाज

आज BANDHAN, IBULL HSG, TATA CONSUMER और MOTHERSON में लॉन्ग पोजीशन बनती हुई दिखाईं दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2022 पर 1:42 PM
5 दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में कंसोलिडेशन, मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सारडा से जानें ट्रेडिंग आइडियाज
Motilal Oswal की शिवांगी सारडा ने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में बुलिश राय दी है

लगातार 5 दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में कंसोलिडेशन का मूड नजर आ रहा है। हालांकि निफ्टी 16800 के ऊपर टिके रहने में कामयाब है। वहीं दूसरी ओर बैंक निफ्टी आज out perform कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की राइटर्स इस हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज की हमारे एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सारडा हैं। शिवांगी ने अपने दमदार पिक्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी दिया।

वायदा बाजार में आज के LONGS रोल्स वाले शेयर

BANDHAN, IBULL HSG, TATA CONSUMER और MOTHERSON

वायदा बाजार में आज के SHORT COVERING रोल्स वाले शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें