बाजार अक्टूबर के ऑल टाइम हाई से सिर्फ 1.5% नीचे, जल्द ही लगा सकता है नया हाई, आज इन शेयरों में होगी जोरदार कमाई

सोमवार के कारोबार में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केटकैप 280 लाख करोड़ रुपये छुने के साथ ही ऑल टाईम हाई पर पहुंच गया।

अपडेटेड Jan 18, 2022 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
आज के टॉप इंट्राडे कॉल, जिनमें आज के आज हो सकती है जोरदार कमाई

IT, energy और auto स्टॉक में आई जोरदार खरीदारी के दम पर सोमवार को सेसेंक्स- निफ्टी अपने करीब 3 महीने के हाई पर बंद हुए। कल के कारोबार में सेसेंक्स 85.8 अंक बढ़कर 61,308 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 18,308 के स्तर पर बंद हुआ। ये दोनों इंडेक्स इस समय 4 हफ्तों की लगातार तेजी के बाद अपने अक्टूबर हाई से सिर्फ 1.5 फीसदी नीचे है।

सोमवार के कारोबार में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केटकैप 280 लाख करोड़ रुपये छुने के साथ ही ऑल टाईम हाई पर पहुंच गया। कल के कारोबार में Tata Steel, TCS, L&T, State Bank of India (SBI), HUL, Reliance Industries (RIL) और Bharti Airtel निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं दूसरी तरफ HCL Tech, HDFC Bank, Axis Bank, Tech Mahindra, PowerGrid, और Sun Pharma करीब 6 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहें।

अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा बढ़ा, ब्रोकरेज से जानें शेयर पर आगे की निवेश रणनीति


ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.23 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

आज के टॉप इंट्राडे कॉल, जिनमें आज के आज हो सकती है जोरदार कमाई

IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल

Deepak Fertilier: 560 रुपये के आसपास खरीदें, टार्गेट 590 रुपये, स्टॉपलॉस 535 रुपये

OnMobile:131 रुपये के आसपास खरीदें, टार्गेट 139 रुपये, स्टॉपलॉस 126 रुपये

Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल

Can Fin Homes: खरीदें, टार्गेट 650 -660 रुपये, स्टॉपलॉस 614 रुपये

UltraTech Cement: खरीदें, टार्गेट 8,150-8,300 रुपये, स्टॉपलॉस 7,550 रुपये

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल

Apollo Tyre: खरीदें 244 रुपये के आसपास, टार्गेट 259 रुपये, स्टॉपलॉस 237 रुपये

Grasim: खरीदें 1,922 रुपये के आसपास, टार्गेट 1,965 रुपये, स्टॉपलॉस 1,900 रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।