अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा बढ़ा, ब्रोकरेज से जानें शेयर पर आगे की निवेश रणनीति

CLSA ने UltraTech पर खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य 9175 रुपये तय किया है

अपडेटेड Jan 18, 2022 पर 9:33 AM
Story continues below Advertisement
नतीजों के बाद UltraTech पर ब्रोकरेजेस की निवेश रणनीति

अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) का मुनाफा सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,708 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,584 करोड़ रुपये था। जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की ही दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,314 करोड़ रुपये पर रहा था। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 6 प्रतिशत बढ़कर 12,985 करोड़ रुपये रही जो कि 2020 की तीसरी तिमाही में 12,254 करोड़ रुपये रही थी जबकि वर्तमान वित्त वर्ष के सितंबर यानी दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 12,017 करोड़ रुपये रही थी। नतीजों के बाद जानते हैं ब्रोकरेज हाउसेज का स्टॉक पर नजरिया-

BROKERAGES ON ULTRATECH

CS की UltraTech पर राय


CS ने UltraTech पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 9250 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि हाउसिंग और इंफ्रा इंवेस्टमेंट साइकल पर पॉजिटिव आउटलुक है।

CLSA की UltraTech पर राय

CLSA ने UltraTech पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 9175 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ये शेयर कीमतें बढ़ने और मजबूत डिमांड से Q4 में आउटपरफॉर्म कर सकता है। इसके साथ ही डिमांड अपसाइकल का फायदा कंपनी को मिलने की उम्मीद भी है।

Citi की UltraTech पर राय

Citi ने UltraTech पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 8500 रुपये से बढ़ाकर 9100 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसमें आगे लागत का दबाव नहीं बढ़ने की उम्मीद है।

UltraTech Cement Q3 results| मुनाफा बढ़कर 1,708 करोड़ रुपये रहा, आय में दिखी 6% की बढ़ोतरी

GS की UltraTech पर राय

GS ने UltraTech पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 8800 रुपये से बढ़ाकर 9000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। छोटी अवधि के लिए मिलाजुला आउटलुक है। जबकि क्षमता विस्तार के लिहाज से सेक्टर में ये कंपनी टॉप पिक है।

JEFFERIES की UltraTech पर राय

JEFFERIES ने UltraTech पर होल्ड रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 8100 रुपये तय किया है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।