UltraTech Cement Q3 results| मुनाफा बढ़कर 1,708 करोड़ रुपये रहा, आय में दिखी 6% की बढ़ोतरी

तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 3102 करोड़ रुपये से घटकर 2419 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 25.32 फीसदी से घटकर 18.66 फीसदी पर रही है.

अपडेटेड Jan 17, 2022 पर 3:16 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी ने कहा है कि वह बिड़ला वाइट की क्षमता बढ़ाकर 12.5 लाख टन करेगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि वर्तमान वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सीमेंट की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है।

भारत की सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी UltraTech Cement ने 17 जनवरी को वित्त वर्ष 2021-22 के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 7.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,708 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,584 करोड़ रुपये था जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की ही दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,314 करोड़ रुपये पर रहा था। इस तरह देखें तो सालाना और तिमाही दोनों ही नजरिए से कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है।

आय के मोर्चे पर देखें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 6 फीसदी की बढ़त के साथ 12,985 करोड़ रुपये पर रही है जो कि दिसंबर 2020 तिमाही में 12,254 करोड़ रुपये पर थी जबकि वर्तमान वित्त वर्ष के सितंबर यानी दूसरी तिमाही के कंपनी की आय 12,017 करोड़ रुपये पर रही थी।

Union Budget 2022: यूनियन बजट में इस बार चार सेगमेंट को मिल सकता है स्पेशल ट्रीटमेंट-दीपक जसानी


कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो सालाना आधार पर इसके वॉल्यूम में गिरावट देखने को मिली है लेकिन तिमाही आधार पर इसमें बढ़त देखने को मिली है। बेमौसम बरसात उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में बालू की उपलब्धता में आई मुश्किलों और दिल्ली एनसीआर में निर्माण गतिविधियों पर लागू प्रतिबंध के चलते वॉल्यूम पर प्रतिकूल असर देखने को मिला है।

तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 3102 करोड़ रुपये से घटकर 2419 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 25.32 फीसदी से घटकर 18.66 फीसदी पर रही है।

कंपनी ने कहा है कि वह बिड़ला वाइट की क्षमता बढ़ाकर 12.5 लाख टन करेगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि वर्तमान वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सीमेंट की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।