Prozone Intu Properties एक ऐसा स्मॉलकैप शेयर है जो राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है। पिछले 6 महीने में यह शेयर 30 फीसदी टूटा है लेकिन अब इसमें तेजी आती नजर आ रही है। पिछले 1 महीने में इसमें करीब 7.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाले इस शेयर में बाउंसबैक देखने को मिल सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी रियल्टी में 10 ईयर ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है। ऐसे में रियल एस्टेट स्टॉक्स खासकर कम कीमत वाले स्टॉक में अगले 3 महीने में जोरदार बढ़ोतरी देखने को उम्मीद है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगले 2-3 महीने में यह शेयर 42 रुपये पर जाता नजर आ सकता है। गौरतलब है कि इसका वर्तमान भाव 29 रुपये है।
Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि Prozone Intu Properties का शेयर 26 रुपये से 30 रुपये के दायरे में चक्कर लगा रहा है लेकिन यह 56.35 रुपये के अपने 52 वीक हाई से काफी नीचे दिख रहा है। उम्मीद है कि 32 रुपये के आसपास इस शेयर में ब्रेकआउट देखने को मिलेगा और एक बार यह लेवल पार करने पर तो फिर एक बार 36 रुपये और फिर 42 रुपये पर जाता दिख सकता है।
इस स्टॉक में करेंट लेवल पर खरीदारी की जा सकती है। 3 महीने के 42 रुपये के टार्गेट के लिए इसमें 25 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
Swastika Investmart के संतोष मीणा का कहना है कि वह रियल एस्टेट सेक्टर पर काफी बुलिश नजरिया रखते है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में हाल ही में 10 ईयर ब्रेकआउट दिया है। टेक्निकली यह स्टॉक 24 रुपये के आसपास बेस बनाने की कोशिश कर रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए इस स्टॉक में 24 रुपये का स्टॉपलॉस लगाते हुए शॉर्ट टर्म में 40-50 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
Prozone Intu Properties में राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर नजर डलें तो सितंबर 2021 तिमाही में इसमे राकेश झुनझुनवाला की 31.50 लाख यानी 2.06 फीसदी हिस्सेदारी थी।