बाजार ने वर्ष 2022 की शुरुआत एक मजबूत नोट पर की और लगातार तीसरे हफ्ते के लिए भी तेजी का मामेंटम जारी रखा है क्योंकि FIIs बढ़ते COVID मामलों और फेड द्वारा एक कठोर रुख दिखाने के बावजूद भारतीय बाजारों में शुद्ध खरीदार बन गए। इसके अलावा बैंकिंग और तेल एवं गैस शेयरों में देखी गई जोरदार खरीदारी से भी बाजार को सहारा मिला और नये साल में भी बाजार में तेजी नजर आई।
