वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में मजबूती है। हालांकि अच्छे गैप-अप के बाद बाजार एक दायरे में कारोबार कर रहा है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट कैटलिस्ट वेल्थ के को-फाउंडर प्रशांत सावंत हैं। प्रशांत सावंत ने बाजार पर अपनी सटीक राय दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने दमदार ट्रेड साझा किये। प्रशांत ने कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17700, 17800 और 17900 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17700, 17600 और 17500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
NIFTY BANK पर राइटर्स की रेंज
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 40000, 40100 और 40200 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 40000, 39900 और 39800 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।
कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत की बाजार पर राय
प्रशांत ने कहा कि आज उन्हें निफ्टी से बैंक निफ्टी में रुझान ज्यादा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म करता हुआ दिखाई दे सकता है। अगर आज बैंक निफ्टी के फ्यूचर्स के स्तर 40250 के स्तर के ऊपर क्लोज होते हैं तो इसमें बहुत बड़ी रैली देखने को मिल सकती है। अगले दो महीनों में बैंक निफ्टी में 44000 से 44500 के बीच में बैंक निफ्टी में टॉप लेवल देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि पोजीशनल टारगेट के लिए बैंक निफ्टी में हर डिप पर खरीदारी करनी चाहिए।
कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत के शानदार ट्रेड्स
Indusind Bank Sept Fut : खरीदें - 1115 रुपये, लक्ष्य - 1200 से 1240 रुपये, स्टॉपलॉस - 1083 रुपये
IRCTC Sept Fut : खरीदें - 717 रुपये, लक्ष्य - 775 रुपये, स्टॉपलॉस - 698 रुपये
M&M Sept Fut : खरीदें - 1332 रुपये, लक्ष्य - 1385 से 1400 रुपये, स्टॉपलॉस - 1304 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Infosys
प्रशांत सावंत ने कहा कि सस्ता ऑप्शन के लिए उन्होंने आज आईटी सेक्टर का दिग्गज स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि इंफोसिस में उन्हें एक शानदार कमाई का सस्ता ऑप्शन नजर आया है। प्रशांत ने इंफोसिस की सितंबर सीरीज की एक्सपायरी वाली 1460 के स्ट्राइक वाली कॉल 44 रुपये के आस-पास खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 65 रुपये से 80 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 30 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )