निफ्टी, बैंक निफ्टी पर जानें 3 एक्सपर्ट्स की राय और किसने सिर्फ 3 दिनों में शेयर मार्केट में कमाया 21% का रिटर्न

खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर और निफ्टी एवं बैंक निफ्टी पर उनका नजरिया क्या है

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 12:50 PM
Story continues below Advertisement
रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 21.5% का रिटर्न दिया

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में इस हफ्ते भी 3 खिलाड़ी के बीच मुकाबला हो रहा है। इस हफ्ते इस खेल में LKP Securities के रूपक डे, Angel One के समीत चव्हाण और wavesstrategy.Com के आशीष कयाल हमारे साथ जुड़ गए हैं। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।

KHILADI TOP CALLS DAY-3

तीसरे दिन की समीत चव्हाण की टॉप कॉल JK LAKSHMI रही जिसने 4% का रिटर्न दिया

तीसरे दिन की आशीष कयाल की टॉप कॉल FINOLEX CABLES रही जिसने 4% का रिटर्न दिया


तीसरे दिन की रूपक डे की टॉप कॉल EIH रही जिसने 4.7% का रिटर्न दिया

KHILADI DAY-3 RETURN

तीसरे दिन की समाप्ति पर समीत चव्हाण के सुझाये स्टॉक्स ने 4.3% का रिटर्न दिया

तीसरे दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 6.7% का रिटर्न दिया

तीसरे दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 21.5% का रिटर्न दिया

Angel One के समीत चव्हाण की निफ्टी पर राय

समीत चव्हाण ने कहा कि डाओ में रिकवरी आई तो भारतीय बाजार में भी तेजी नजर आयेगी। बैंक निफ्टी के 41000 से 41400 के जोन में जाने की संभावना दिखाई दे रही है। निफ्टी और बैंक निफ्टी में रैली एक्सटेंड होती हुई दिखाई दे सकती है लिहाजा दोनों इंडेक्स पर बुलिश नजरिया अपनाकर ट्रेड करना चाहिए।

wavesstrategy.Com के आशीष कयाल बाजार पर राय

आशीष कयाल ने कहा कि आज के दिन में निफ्टी में अच्छा खासा गैप अप देखने को मिला है। जब तक ये गैप बना रहता है निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती है। निफ्टी के 17700 के लेवल को पार करके 17800 के स्तर जाने की संभावना है। इसमें रैली आने पर स्मॉलकैप इंडेक्स भी आउटपरफॉर्म कर सकता है।

LKP Securities के रूपक डे की बाजार पर राय

रूपक डे ने कहा ग्लोबल मार्केट में तेजी के चलते निफ्टी भी सस्टेन कर रहा है। हमारी इस पर बुलिश राय होगी। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 40000 पर मजबूत रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी अगर इस लेवल को तोड़ता है तो इसमें 41000 से 41400 तक एक तेज रैली देखने को मिल सकती है। मिडकैप इंडेक्स में भी आज मजबूती नजर आ सकती है।

रेल लैंड लीज फीस पर कटौती के बाद CONCOR पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला शेयरः BUY Tanla Platforms

समीत ने इस स्टॉक में 821 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 782 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 920 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

wavesstrategy.Com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Alkyl Amines

आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 3075 रुपये के स्तर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3370 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 2970 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Sumitomo Chemical

रूपक ने कहा कि इसमें 560 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 507 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 494 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY JK paper

रूपक ने कहा कि इसमें 428 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 470 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 418 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।