RBI पॉलिसी के बाद बाजार मजबूत, जानें ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ के दमदार स्टॉक्स
अमित सेठ ने निफ्टी और बैंक निफ्टी में पोजीशनली खरीदारी की राय दी
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 08, 2021 पर 1:17 PM
अमित सेठ ने निफ्टी और बैंक निफ्टी में पोजीशनली खरीदारी की राय दी
RBI पॉलिसी के बाद बाजार का जोश कायम है। निफ्टी 17400 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। आज भी निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी OUT PERFORM कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि कल की वीकली एक्सपायरी के लिए राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के एक्सपर्ट ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ हैं। अमित ने शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी बताया।
वायदा बाजार में आज के FRESH LONG रोल्स वाले स्टॉक्स
MCX, INDIAN HOTELS, JSPL और DELTA
वायदा बाजार में आज के SHORTS COVERING रोल्स वाले स्टॉक्स
MINDTREE, IEX, SYNGNE और ADANI ENT
वायदा बाजार में आज के FRESH SHORTS रोल्स वाले स्टॉक्स
WHIRLPOOL, VEDL, HDFC LIFE और CROMPTON
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 9 दिसंबर की एक्सपायरी के लिए 17650 और 17500 के लेवल पर कॉल राइटर्स सबसे ज्यादा एक्टिव दिखे
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 9 दिसंबर की एक्सपायरी के लिए 17200 और 17300 के लेवल पर पुट राइटर्स सबसे ज्यादा एक्टिव दिखे
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 9 दिसंबर की एक्सपायरी के लिए 38000 और 37500 के लेवल पर कॉल राइटर्स सबसे ज्यादा एक्टिव दिखे
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 9 दिसंबर की एक्सपायरी के लिए 36500 और 37000 के लेवल पर कॉल राइटर्स सबसे ज्यादा एक्टिव दिखे
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में आज अच्छी तेजी नजर आ रही है और जिस हिसाब से ये परफॉर्म कर रहा है तो लगता है कि अब इसमें आगे और मूव आ सकती है। लेकिन 2 दिनों के लगातार उछाल के बाद निफ्टी में सीधे खरीदारी न करके यदि कोई गिरावट आये तो इसमें निचले स्तरों पर खरीदारी की जा सकती है। हालांकि इसमें शॉर्ट की कोई सलाह नहीं है। निफ्टी में पोजीशनली 17200 के स्टॉपलॉस के साथ 17250 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह होगी।
बैंक निफ्टी में भी अच्छा मूव नजर आ रहा है। आज आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अच्छा परफॉर्म किया है लिहाजा बैंक निफ्टी को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है इसलिए इसमें भी खरीदारी की ही सलाह है। बैंक निफ्टी में भी डिप्स में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 36600 के स्टॉपलॉस के साथ 36800 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह होगी।
अमित सेठ के आज के ट्रेडिंग आइडियाज
TCS DEC FUT : खरीदे- 3640.80 रुपये, स्टॉपलॉस- 3620 रुपये, लक्ष्य- 3700 रुपये
ITC DEC FUT : खरीदे- 223.65 रुपये, स्टॉपलॉस- 219 रुपये, लक्ष्य- 229 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः ICICI BANK
अमित ने सस्ता ऑप्शन बैंकिंग सेक्टर से चुना। उन्होंने निजी सेक्टर की दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई बैंक का दिसंबर सीरीज का 760 के स्ट्राइक वाली कॉल 14.80 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 21 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं हालांकि इसमें लॉस को कम करने के लिहाज से 9 रुपये पर स्टॉपलॉल भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )