Marksans Pharma के शेयर 14% भागे, जानिए क्या है वजह

कंपनी का बोर्ड शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करने जा रहा है। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में दिख रहा है

अपडेटेड Jul 05, 2022 पर 10:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी ने इस बारे में जारी प्रेस रिलीज में कहा है कि कंपनी की बोर्ड मीटिंग शुक्रवार 08 जुलाई को होने वाली है। जिसमें कंपनी के शेयरों के बायबैक पर विचार किया जाएगा।

Marksans Pharma के शेयर आज यानी 5 जुलाई के शुरुआती कारोबार में 14 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाते नजर आए। गौरतलब है कि कंपनी का बोर्ड शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करने जा रहा है। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में दिख रहा है।

कंपनी ने इस बारे में जारी प्रेस रिलीज में कहा है कि कंपनी की बोर्ड मीटिंग शुक्रवार 08 जुलाई को होने वाली है। जिसमें कंपनी के शेयरों के बायबैक पर विचार किया जाएगा।

गौरतलब है कि जब कंपनी ओपन मार्केट में उपलब्ध अपने शेयरों की संख्या को घटाने के लिए अपने बकाया शेयरों की खरीद करती है तो उसे बायबैक कहा जाता है। बायबैक को शेयर पुनर्खरीद भी कहा जाता है। कंपनी कई वजहों से शेयरों का बायबैक करती है जैसे कि आपूर्ति घटाने के द्वारा उपलब्ध शेष शेयरों की वैल्यू को बढ़ाना या कंट्रोलिंग स्टेक अर्थात नियंत्रणकारी हिस्सेदारी से दूसरे शेयरधारकों को वंचित करना।


पुनर्खरीद, बकाया शेयरों की संख्या घटा देती है और इस प्रकार प्रति शेयर को आय को और अक्सर स्टॉक की वैल्यू में बढ़ोतरी कर देती है। शेयरों का बायबैक निवेशकों को यह संदेश देता है कि कंपनी के पास किसी आपात कालीन स्थिति के लिए पर्याप्त नकदी है और आर्थिक समस्याओं की संभावना कम है।

Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

कंपनी जब अपने ही शेयर निवेशकों से खरीदती है तो इसे बायबैक कहते हैं।  आप इसे आईपीओ का उलट भी मान सकते हैं। बायबैक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन शेयरों का वजूद खत्म हो जाता है। बायबैक के लिए मुख्यत: दो तरीकों-टेंडर ऑफर या ओपन मार्केट का इस्तेमाल किया जाता है।

फिलहाल 10.33 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 7.20 रुपये यानी 16.63 फीसदी की बढ़त के साथ 50.50 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। इस स्टॉक ने 06 जुलाई 2021 को 93.50 रुपये का अपना 52 वीक हाई छुआ था जबकि 20 जून 2022 को इसने 38.70 रुपये का 52 वीक लो छुआ था।

वर्तमान में यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 48.72 फीसदी नीचे नजर आ रहा है जबकि 52 वीक लो से 23.9 फीसदी ऊपर नजर आ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।