Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
TATA MOTORS पर फोकस
टाटा मोटर्स ने अपने AGM में बताया है कि कंपनी की दूसरी छमाही, पहली छमाही से अच्छी रहने की उम्मीद है। सेमीकंडक्टर की दिक्कतें अब खत्म हो रही हैं। मौजूदा साल में 50,000, अगले साल 1 लाख EV बेचने का लक्ष्य है। सभी सेगमेंट में मांग अच्छी है। मौजूदा साल में 5 लाख कार बिक्री का लक्ष्य है। वहीं कंपनी ने FY24 तक कर्ज मुक्त होने का लक्ष्य रखा है।
TITAN की सालाना रिपोर्ट
TITAN ने अपने सालाना रिपोर्ट में कहा है कि Tanishq के स्टोर संख्या 700 करने का लक्ष्य है। को-ओन स्टोर और फ्रेंचाइजी मॉडल का विस्तार होगा। पश्चिम एशिया और नॉर्थ-अमेरिका में विस्तार पर फोकस होगा। आय केयर में 250-300 नए स्टोर खोलने का लक्ष्य है। FY23 में आय केयर स्टोर संख्या 1000 करने का लक्ष्य है। Taneira ब्रांड का आय में योगदान बढ़ने की उम्मीद है। Taneira कंपनी का साड़ी ब्रांड है।
VEDANTA
Q1 में अल्युमिनियम उत्पादन 3% बढ़कर at 5.65 लाख टन है। जिंक माइन मेटल उत्पादन 14% बढ़कर 2.52 लाख टन है। Q1 में जिंक का ग्लोबल उत्पादन 11% बढ़ा है। ऑल-गैस का ग्रॉस ऑपरेटेड उत्पादन 10% गिरकर 1.48 Lk bpl है।
CIPLA पर फोकस
कंपनी की इंदौर यूनिट को USFDA से 2 आपत्तियां मिली है। 27 जून से 1 जुलाई के बीच प्लांट की जांच हुई थी ।
स्टील कीमतें घटीं
कंपनियों ने जुलाई के लिए स्टील के दाम घटाए है। SAIL ने 2000-7000 रुपये प्रति टन तक दाम घटाए है। JSW STEEL ने 4500-5000 रुपये प्रति टन दाम कम किए है। JSPL ने भी स्टील के दाम 4000-8000रुपये प्रति टन घटाए है। फिनिश्ड प्रोडक्ट की डिमांड घटने से दाम कम किए है।
TCS पर फोकस
US कोर्ट ने TCS पर जुर्माना घटाकर $140 Mn किया है। EPIC System मामले में कोर्ट ने जुर्माना घटाया है। जुर्माना घटाया $280 Mn से घटाकर $140 Mn किया है।
VA TECH WABAG को ऑर्डर
Reliance Ind से कंपनी को 430 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। जामनगर में 53 MLD Desalination प्लांट के लिए ऑर्डर मिला है।
MARKSANS PHARMA पर फोकस
8 जुलाई को बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक पर विचार संभव है।
STEELSTRIP WHEELS पर फोकस
19 जुलाई को बोर्ड बैठक में शेयर विभाजन पर विचार संभव है। 1 शेयर को 5 शेयरों में बांटने पर विचार संभव है।
Speciality restaurants/barbeque nation/Devyani int/Westlife dev/Jubilant Food पर फोकस
ग्राहकों से सर्विस चार्ज वसूलने पर रोक लगी है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटक्शन अथॉरिटी यानी CCPA ने कहा सर्विस चार्ज वसूली गैरकानूनी है। सर्विस चार्ज देना है या नहीं देना ग्राहक पर निर्भर है। CCPA ने कहा है कि होटल, रेस्टोरेंट बिल में सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकता। सर्विस चार्ज किसी दूसरे नाम से भी नहीं वसूला जा सकेगा। सर्विस चार्ज के नाम पर ग्राहक की एंट्री पर कोई रोक नहीं। खाने के बिल के साथ जोड़कर GST नहीं लिया जाएगा।
MARICO पर फोकस
Apcos Naturals में कंपनी ने 4.14% अतिरिक्त हिस्सा खरीदा है। Marico की Apcos Naturals में 56.52% होगा। ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट कारोबार में Apcos Naturals है। 'Just Herbs' नाम से कंपनी के आयुर्वेदिक ब्यूटी ब्रांड प्रोडक्ट है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।