Matrimony.com के शेयर 14% चढ़े, बायबैक ऑफर को बोर्ड की मंजूरी मिलने से स्टॉक में दिखी तेजी

कंपनी का मुनाफा 15.6 प्रतिशत बढ़कर 11.7 करोड़ रुपये और आय 9.4 प्रतिशत बढ़कर 111 करोड़ रुपये हो गई

अपडेटेड May 13, 2022 पर 2:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Matrimony.com के बोर्ड द्वारा बायबैक ऑफर की कुल कीमत करीब 75 करोड़ रुपये होगी

आज यानी शुक्रवार 13 मई को इंट्रा-डे ट्रेड में मैट्रिमोनी डॉट कॉम (Matrimony.com) के शेयर बीएसई पर 14 प्रतिशत बढ़कर 759.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के बोर्ड द्वारा टेंडर ऑफर के जरिए 1,150 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बायबैक को मंजूरी दिये जाने के बाद इस स्टॉक में ये तेजी देखने को मिली। पिछले एक हफ्ते में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 4 प्रतिशत की गिरावट के मुकाबले शेयर ने 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में आउटपरफॉर्म किया।

आज सुबह 09:24 बजे बेंचमार्क इंडेक्स में 0.92 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके मुकाबले Martrimony.com ने 9 प्रतिशत की तेजी नजर आई। कंपनी का शेयर उस समय 728.90 रुपये पर कारोबार करता हुआ नजर आया।

Matrimony.com ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इक्विटी शेयरों के बायबैक की सिफारिश की है। टेंडर ऑफर के जरिये किये जाने वाले बायबैक की कुल कीमत 75 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगी और प्रति इक्विटी शेयर भाव 1,150 रुपये से अधिक नहीं होगा। हालांकि ये ऑफर कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा। "


इस शेयर बायबैक का प्राथमिक उद्देश्य सप्लाई को कम करके स्टॉक के मूल्य में गिरावट को रोकना है।

5 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार में रौनक, जानें राइटर्स के लेवल्स और प्रशांत सावंत के ट्रेडिंग कॉल्स

बोर्ड ने 100 प्रतिशत के फाइनल डिविडेंड (5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के बराबर मूल्य के 5 रुपये) की भी सिफारिश की है। बोर्ड की सिफारिश शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।

बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक सालाना आधार पर कंपनी ने 11.7 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। इसमें 15.6 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला। सालाना आधार पर कंपनी की आय 9.4 प्रतिशत बढ़कर 111 करोड़ रुपये हो गई।

Matrimony.com एक अग्रणी कंज्यूमर इंटरनेट समूह है। ये BharatMatrimony, CommunityMatrimony और EliteMatrimony जैसे मार्की ब्रांडों का प्रबंधन करता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।