आज यानी शुक्रवार 13 मई को इंट्रा-डे ट्रेड में मैट्रिमोनी डॉट कॉम (Matrimony.com) के शेयर बीएसई पर 14 प्रतिशत बढ़कर 759.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के बोर्ड द्वारा टेंडर ऑफर के जरिए 1,150 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बायबैक को मंजूरी दिये जाने के बाद इस स्टॉक में ये तेजी देखने को मिली। पिछले एक हफ्ते में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 4 प्रतिशत की गिरावट के मुकाबले शेयर ने 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में आउटपरफॉर्म किया।
