Metro Brands के शेयर में 2 महीने में 69% की तगड़ी रैली, लेकिन कंपनी को क्यों देनी पड़ी सफाई?

Metro Brands ने कहा था कि ट्रेड हो रहे शेयरों का वॉल्यूम पूरी तरह बाजार के हालात पर आधारित है और कंपनी वॉल्यूम में बढ़ोतरी या गिरावट के लिए बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं है

अपडेटेड Sep 27, 2022 पर 10:01 PM
Metro Brands ने जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान 105.78 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Metro Brands Shares :  मेट्रो ब्रांड्स के शेयर मंगलवार, 27 सितंबर को बीएसई पर इंट्राडे में 6 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 948.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो उसका नया रिकॉर्ड हाई भी है। शेयर को मजबूत बिजनेस आउटलुक के दम पर सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि, बाद में बिकवाली के दबाव से शेयर लाल निशान में आ गया और दोपहर 2.20 पर शेयर लगभग 2 फीसदी की गिरावट के साथ 876 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

    इससे पहले शेयर ने 23 सितंबर, 2022 को 935 रुपये का अपना पिछला हाई बनाया था।

    मेट्रो ब्रांड्स ने क्या दी थी सफाई


    Metro Brands ने 21 सितंबर को कहा था कि ट्रेड हो रहे शेयरों का वॉल्यूम पूरी तरह बाजार के हालात पर आधारित है और कंपनी वॉल्यूम में बढ़ोतरी या गिरावट के लिए बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं है। मेट्रो ब्रांड्स ने एक्सचेंजेस में शेयरों के वॉल्यूम में बढ़ोतरी पर सफाई देते हुए कहा, “स्टॉक एक्सचेंज में कोई मामला या इवेंट डिसक्लोजर के लिए पेंडिंग नहीं है, जिससे शेयर की कीमत या वॉल्यूम में उतार-चढ़ाव आ सकता हो।”

    दुनिया के मंदी में फंसने की 98% आशंका, 2 बार सही साबित हुआ है Ned Davis Research मॉडल, जानिए डिटेल

    दो महीने में 69 फीसदी की रैली

    पिछले सात दिन में फुटवियर कंपनी के स्टॉक ने बाजार में कमजोरी के बीच 22 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। पिछले दो महीने में Metro Brands के जून तिमाही नतीजों के बाद 69 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है।

    फुटवियर कंपनी के शेयर ने 22 दिसंबर, 2021 को लिस्टिंग के दिन 426.10 रुपये का लो छूआ था, तब से शेयर 101 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

    कौन से ब्रांड्स हैं कंपनी के पास

    Metro Brands भारत की सबसे बड़ी फुटवियर स्पेशियल्टी रिटेलर्स में से एक है। कंपनी Metro, Mochi, Walkway, Da Vinchi और J. Fontini जैसे ब्रांड्स के तहत फुटवियर की बिक्री करती है। इसके अलावा, उसके पास Crocs, Skechers, Clarks, Florsheim और Fitflop जैसे थर्ड पार्टी ब्रांड भी हैं।

    Metro Brands ने जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान 105.78 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था, जबकि एक साल पहले समान अवधि में उसे 12.13 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।