Wall Street Selloff : वाल स्ट्रीट के खिलाड़ियों के लिए सोमवार को एक और सख्त चेतावनी लेकर आया। स्टॉक्स में भारी गिरावट जारी रही और सेंटीमेंट में सुधार की फिलहाल दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। विशेष रूप से सेंट्रल बैंकर्स के सख्त रुख ने बाजार पर प्रेशर खासा ज्यादा बढ़ा दिया है।
S&P 500 इस महीने लगभग 8 फीसदी की गिरावट के साथ दिसंबर, 2020 के निचले स्तरों पर पहुंच गया है। पाउंड रिकॉर्ड स्तर तक कमजोर हो गया, वहीं डॉलर में मजबूती के चलते कमोडिटीज पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
यूएस ट्रेजरी यील्ड्स 10 साल से ज्यादा के ऊपरी स्तर पर
US Treasury yields में मजबूती जारी है, जिसकी 10 साल की दर 21 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 3.898 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। यह उसका अप्रैल, 2010 के बाद का ऊपरी स्तर है।
यूरोप और अमेरिका के मॉनेटरी पॉलिसी मेकर्स की तरफ से रिस्की एसेट्स को कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है, जो ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते भारी मुश्किलों से जूझ रही हैं।
वैश्विक मंदी के 98 फीसदी चांस
Ned Davis Research को अब वैश्विक मंदी आने की 98 फीसदी आशंकाएं दिख रही हैं, वहीं Morgan Stanley Wealth Management की लिजा शालेट अब अर्निंग्स के प्रति आशावादी रुख रखने वालों के गायब होने की चेतावनी दे रही हैं।
दुनिया से लगातार खराब खबरें आ रही हैं, बिकवाली का प्रेशर लगातार बढ़ता जा रहा है। इक्विटी मार्केट में 2008 के बाद का सबसे खराब प्रदर्शन जारी है।
होमरिच बर्ग के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर स्टीफनी लैंग ने कहा, बदकिस्मती से यह प्रोसेस होने जा रहा है और बाजार को इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा, “अगर हम मंदी में नहीं है तो भी आउटलुक के कारण अभी भी कुछ गिरावट बाकी है। हम जल्द ही इसमें नजर आएंगे।”
ब्रिटेन में ट्रेडिंग के लिहाज से एक मुश्किल दिन के चलते दुनिया भर में जोखिम लेने की भूख कम हो गई, जिससे फाइनेंशियल मार्केट्स में एक बड़ी गिरावट का डर पैदा हो गया है। वहीं यूरोप और अमेरिका के सेंट्रल बैंकर्स अब महंगाई से लड़ने के जज्बे से दूर हटते दिख रहे हैं। S&P 500 में लगातार 5वें दिन गिरावट दर्ज की गई, सबसे ज्यादा झटका टेक स्टॉक्स को लगा और छोटी कंपनियों के इंडेक्स Russell 2000 index में 1.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
पहले भी सही साबित हुए हैं मंदी के संकेत
Ned Davis Research का एक संभावित मंदी का मॉडल हाल में बढ़कर 98 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया, जिससे गंभीर मंदी के संकेतों को मजबूती मिली है। कंपनी के Alejandra Grindal और Patrick Ayres के मुताबिक, इससे पहले 2020 और 2008-09 के दौरान मॉडल इतने ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था।