Sterling : बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank of England) यानी BoE के एक बयान से बाजारों में निराशा फैलने के बाद सोमवार को डॉलर की तुलना में स्टर्लिंग अपने ऑल टाइम लो पर पहुंच गया।
Sterling : बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank of England) यानी BoE के एक बयान से बाजारों में निराशा फैलने के बाद सोमवार को डॉलर की तुलना में स्टर्लिंग अपने ऑल टाइम लो पर पहुंच गया।
भारी उथलपुथल भरे दिन में, एशियन ट्रेड के दौरान स्टर्लिंग रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया और फिर BOE की तरफ से कुछ ठोस कदमों की उम्मीद में इसमें कुछ सुधार हुआ। इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को सरकार की टैक्स में कटौती जैसी योजनाओं से भी स्टर्लिंग को झटका लगा था।
क्यों बढ़ गया स्टर्लिंग पर दबाव
सोमवार को लंदन ट्रेड के दौरान BOE ने कहा कि एसेट्स की कीमतों में भारी कमजोरी के बाद उसकी बाजार पर नजर है, लेकिन उसने करेंसी को सपोर्ट देने के लिए इमरजेंसी रेट हाइक करने से परहेज किया। इसके बाद स्टर्लिंग पर दबाव और बढ़ गया।
बैंक ऑफ इंग्लैंड ने कहा कि अगर 2 फीसदी महंगाई के लक्ष्य हासिल करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी करना जरूरी हुआ तो “वह संकोच नहीं करेगा।”
कितना टूटा स्टर्लिंग
शाम को 4.40 जीएमटी पर स्टर्लिंग 1.4 फीसदी कमजोर होकर 1.0705 डॉलर पर बना हुआ था। यह एशियन ट्रेडिंग के दौरान 4.85 फीसदी टूटकर 1.0327 डॉलर पर आ गया था। इससे पहले शुक्रवार को 3.61 फीसदी की गिरावट रही थी।
इस साल डॉलर की तुलना में स्टर्लिंग 20 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है और नवंबर, 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट की ओर बढ़ रहा है।
बाजार को बीओई और सरकार से खासी उम्मीदें
कैपिटल इकोनॉमिक्स में चीफ (यूके इकोनॉमिस्ट) पॉल डेल्स ने कहा, सरकार और बीओई ने “न्यूनतम” कोशिश की। उन्होंने कहा, “बाजार को ज्यादा भरोसे और वास्तविक कदमों की जरूरत होगी। इनमें विस्तृत फिस्कल रूल्स, सरकार की तरफ से पॉलिसी में बदलाव या 3 नवंबर से पहले एक इमरजेंसी मीटिंग में ब्याज दरों में बढ़ोतरी शामिल है।”
बड़ी टैक्स कटौती की योजना
इससे पहले ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग (Kwasi Kwarteng) ने बीते शुक्रवार को टैक्स में व्यापक कटौती की योजना रखी थी। उन्होंने लंबे समय में देश की अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स दोनों में कटौती की विस्तृत योजना रखा। क्वासी क्वार्टेंग ने कहा कि इस योजना से इंग्लैंड के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी।
क्वासी क्वार्टेंग ने शुक्रवार को ब्रिटिश संसद में कहा, "हमने ग्रोथ को प्राथमिकता देने का वादा किया था। हमने एक नए युग के लिए एक नए नजरिए को अपनाने का वादा किया है।" एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश सरकार के इस टैक्स पैकेज से अगले 5 सालों में उसके खजाने पर 161 अरब पाउंड का भार बढ़ेगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।