M&M के शेयरों ने हिट किया ऑल टाइम हाई, ईवी बिजनेस में आए बड़े निवेश ने शेयर में भरा जोश

Mahindra & Mahindra ने यह भी कहा है कि कंपनी वित्त वर्ष 2024-27 के बीच ईवी कारोबार करीब में करीब 8000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

अपडेटेड Jul 08, 2022 पर 11:43 AM
ईवी के लिए गठित होने वाले इस सब्सिडियरी का काम EV Co को होगा। जो फोर व्हीलर इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने पर फोकस करेगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ( Mahindra & Mahindra ) के शेयरों ने 08 जुलाई के कारोबार में अपना ऑल टाइम हाई हिट किया। कंपनी ने ऐलान किया है कि उसने अपनी फॉर व्हीलर ईवी पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी का गठन किया है। इस कंपनी में ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (BII) 1,925 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

बताते चलें कि इंग्लैंड की डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टीटूशन और इपेक्ट इन्वेस्टर है। इस निवेश के लिए Mahindra & Mahindra ने BII के साथ एक करार किया है। यह निवेश 70,070 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर कम्पलसरी कन्वर्टिबल इंस्ट्रूमेंट  के जरिए किया जाएगा।

इस निवेश के परिणामस्वरुप Mahindra & Mahindra की ईवी बिजनेस के लिए गठित की जाने वाली इस पूर्णस्वामित्व वाली सहायक कंपनी में BII की 2.75 फीसदी से 4.76 फीसदी हिस्सेदारी होगी।


Rakesh Jhunjhunwala का यह पसंदीदा स्टॉक हुआ एक्स-डिविडेंड, जानिए अब एनालिस्ट की क्या है राय

Mahindra & Mahindra ने इस बारे में जारी अपने बयान में यह भी कहा है कि वह अपने वर्तमान कंपनी से ईवी सेगमेंट से संबंधित एसेट को अलग करके इस पूर्ण-स्वामित्व वाली ईवी कंपनी में मर्ज करेगी। ईवी के लिए गठित होने वाले इस सब्सिडियरी का काम EV Co को होगा। जो फोर व्हीलर इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने पर फोकस करेगी।

इस खबर के बाद आज Mahindra & Mahindra के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला और बीएसई पर यह 1191.90 रुपये के ऑल टाइम हाई पर जाता नजर आया। हालांकि इसके बाद इस स्टॉक में कुछ मुनाफावसूली आई। फिलहाल 11.25 बजे के आसपास 8.00 रुपये यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 1141 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आ रहा था।

इसके साथ Mahindra & Mahindra ने यह भी कहा है कि कंपनी वित्त वर्ष 2024-27 के बीच ईवी कारोबार करीब में करीब 8000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। Mahindra & Mahindra और BII दोनों मिलकर ईवी कारोबार में और निवेश लाने की कोशिश करेंगे।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।