Rakesh Jhunjhunwala का यह पसंदीदा स्टॉक हुआ एक्स-डिविडेंड, जानिए अब एनालिस्ट की क्या है राय

टाइटन ने बताया कि “बोर्ड ने कंपनी के 1 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 7.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी 38वीं एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के साथ सातवें दिन या उसके बाद शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का भुगतान कर देगी

अपडेटेड Jul 08, 2022 पर 11:36 AM
Story continues below Advertisement
Titan Company के जनवरी-मार्च 2022 तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक Titan Company में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग 3,53,10,395 शेयरों की है

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio : टाटा ग्रुप स्टॉक (Tata Group Stock) टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Limited) को देश के दिग्गज निवेशकों में शुमार राकेश झुनझुनवाला के पसंदीदा शेयरों में गिना जाता है। यह शेयर शुक्रवार, 8 जुलाई को एक्स-डिविडेंड हो गया।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजेस को बताया कि “बोर्ड ने कंपनी के 1 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 7.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी 38वीं एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद सातवें दिन या उसके बाद शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का भुगतान कर देगी।” कंपनी ने इसके लिए 11 जुलाई की रिकॉर्ड डेट तय की है और इस प्रकार शेयर आज एक्स-डिविडेंड हो गया है।

टाइटन में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी


Titan Company के जनवरी-मार्च 2022 तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक Titan Company में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग 3,53,10,395 शेयरों की है। उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की शेयर होल्डिंग 95,40,575 शेयरों की है। इसका मतलब ये है कि झुनझुनवाला दंपत्ति की इस स्टॉक में 4,48,50,970 शेयरों की संयुक्त हिस्सेदारी है।

टाइटन का रेवेन्यू 207 फीसदी बढ़ा

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन कंपनी (TITAN COMPANY) के वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही यानी कि जून में समाप्त तिमाही के लिए अपडेट आ गये हैं। कंपनी के अपडेट के मुताबिक, जून, 2022 में समाप्त तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 207% (बुलियन की बिक्री को छोड़कर) की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

2-3 हफ्तों में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

कंपनी के दूसरे अहम सेगमेंट वॉचेस, वियरेबल्स में रिकॉर्ड 158% बिक्री ग्रोथ देखने को मिली। जबकि EyeCare सेगमेंट में 176% की ग्रोथ रही है। इतना ही नहीं वित्त वर्ष 2023 के Q1 में कंपनी ने 120 नए स्टोर जोड़े हैं। इसकी वजह से 30 जून तक कंपनी के कुल स्टोर संख्या बढ़कर 2106 हो गई।

क्या कहते हैं एनॉलिस्ट

एमके ग्लोबल ने कहा कि Titan के बिजनेस अपडेट से 3 साल में 22 फीसदी की कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू ग्रोथ जाहिर होती है। ब्रोकरेज ने कहा, हम हाल में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और महंगाई में उछाल के चलते निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अपने अनुमान में खास बदलाव नहीं देखते हैं। वर्तमान में हमने 2,530 रुपये के टारगेट के साथ टाइटन के लिए खरीद की सलाह दे रखी है।

SEBI का अधिकारी बन निवेशकों को पैसा रिफंड कराने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, मार्केट रेगुलेटर ने किया आगाह

Motilal Oswal ने TITAN पर राय देते हुए कहा कि इस सेगमेंट में टाइटन उनकी टॉप पसंद बना हुआ है। ब्रोकरेज ने कहा कि इस पर उसने खरीदारी की राय बनाअ रखी है। इसके साथ ही इस स्टॉक पर प्रति शेयर 2900 रुपये का टारगेट निर्धारित किया है।

MORGAN STANLEY ने TITAN पर निवेश राय देते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके लिए 2621 रुपये का लक्ष्य दिया है। उसके मुताबिक, Q1 में सभी सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन का ट्रेंड देखने को मिला है। कंपनी की ज्वेलरी बिक्री में 23% की बढ़ोतरी नजर आई है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।