विज्ञान सावंत, जीईपीएल कैपिटल
विज्ञान सावंत, जीईपीएल कैपिटल
वीकली चार्ट पर निफ्टी तीन हफ्तों के हाई पर टिका हुआ है जो बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है। डेली चार्ट पर हमें निफ्टी हायर टॉप और हायर बॉटम बनाता नजर आ रहा है। वहीं, निफ्टी पिछले चार दिनों से 20 डे मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। दूसरे इंडीकेटरों पर नजर डालें तो डेली टाइम फ्रेम पर स्थित RSI हायर टाप हायर बॉटम बना रहा है। RSI 50 के ऊपर बना हुआ है जो पॉजिटिव मूवमेंट का संकेत है। अब निफ्टी के लिए 16172 पर पहला रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो फिर ये हमें 16580 की तरफ जाता नजर आ सकता है।
नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15724 पर सपोर्ट नजर आ रहा है जो इसका 20-DMA भी है। इसके बाद अगला सपोर्ट 15511 पर दिख रहा है जो इसका स्विंग लो भी है। वहीं अगर निफ्टी 15724 के नीचे फिसल जाता है तो फिर बाजार में और कमजोरी आ सकती है।
आज के तीन बॉय कॉल जिनमें अगले 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदारा कमाई
United Breweries: Buy | LTP: Rs 1,624.60 | यूनाइटेड ब्रेवरीज में 1480 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1900 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 17 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Trent: Buy | LTP: Rs 1,170.55 | ट्रेंट में 1025 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1346 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Hindustan Unilever: Buy | LTP: Rs 2,472.95 | ट्रेंट में 2275 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2860 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।