Get App

MMTC 7% फिसला और STC 5% लुढ़का, दोनों स्टॉक्स में जोरदार गिरावट की क्या रही वजह ?

सरकार ने कल रात ही सभी विभागों को मेमोरेंडम भेजकर MMTC, STC और PEC तीनों कंपनियों के सरकार की तरफ से कनैलाइजिंग एजेंसी होने का दर्जा खत्म कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2022 पर 3:42 PM
MMTC 7% फिसला और STC 5% लुढ़का, दोनों स्टॉक्स में जोरदार गिरावट की क्या रही वजह ?
बाजार में आज कुल मिलाकर चौतरफा खरीदारी का मूड दिखाई दिया लेकिन फिर भी दो सरकारी कंपनियों MMTC और STC के शेयरों में बड़ी कमजोरी देखने को मिली

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में रौनक दिख रही है। आज गैप अप के बाद निफ्टी 17750 के ऊपर टिका है जबकि बैंक निफ्टी में आज ज्यादा तेजी नजर आई और ये 40000 के पार निकला। वहीं मिडकैप में भी अच्छी खरीदारी नजर आई। कुल मिलाकर बाजार में आज चौतरफा खरीदारी का मूड दिखाई दिया। इसके बावजदू दो सरकारी कंपनियों MMTC और STC में कमजोरी देखने को मिली।

आज सरकारी कंपनी मेटल एंड मिनरल्स ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Metals and Minerals Trading Corporation of India (MMTC) का स्टॉक 7 प्रतिशत से ज्यादा फिसल गया। आज MMTC का स्टॉक दोपहर 2.47 बजे 7.41 प्रतिशत या 3.10 रुपये गिरकर 38.75 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं दूसरी सरकारी कंपनी स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (State Trading Corporation of India Ltd (STC) के शेयरों में भी गिराट देखने को मिली। आज STC का शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया। आज दोपहर 2.48 बजे STC का स्टॉक 5.65 प्रतिशत या 5.45 रुपये गिरकर 90.95 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

क्या रही दोनों स्टॉक्स में गिरावट की वजह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें