Get App

Boeing से मिला पहला ऑर्डर Motherson Sumi Systems के स्टॉक ने भरी उड़ान

बोइंग से मिले पहले ऑर्डर के तहत पार्ट्स का उत्पादन वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही से आरंभ होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 11:41 AM
Boeing से मिला पहला ऑर्डर Motherson Sumi Systems के स्टॉक ने भरी उड़ान
मदरसन सूमी अपने non-automotive business को मजबूत करने का इरादा रखती है

ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी मदरसन सूमी सिस्टम्स (Motherson Sumi Systems) के शेयरों में 25 मार्च को सुबह के सत्र में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। मदरसन सूमीने कहा कि उसे बोइंग (Boeing) से वाणिज्यिक हवाई जहाज (commercial airplane) के अंदरूनी हिस्सों के लिए आफ्टरमार्केट मोल्डेड पॉलीमर पार्ट्स का मैन्युफैक्चर और आपूर्ति का ऑर्डर मिला है। जिसके बाद मदरसन सूमी के शेयरों को पंख लग गये।

बोइंग से मदरसन को यह पहला ऑर्डर मिला है और इसका उत्पादन वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही से शुरू होगा। पार्ट्स का उत्पादन नोएडा के एक प्लांट में किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने ऑर्डर कितने रुपये का है इसका खुलासा नहीं किया है।

यह ऑर्डर कंपनी की पंचवर्षीय योजना विजन 2025 के भाग के रूप में गैर-ऑटोमोटिव बिजनेस को मजबूत करने के लिए कंपनी की विकास रणनीति के अनुरूप है।

मदरसन के सीईओ (एयरोस्पेस डिवीजन) कुणाल बजाज (Motherson CEO (aerospace division) Kunal Bajaj) ने कहा, "इस आदेश के साथ, मदरसन बोइंग के लिए एक टियर वन सप्लायर बन गया है। यह एयरोस्पेस में ग्रोथ के लिए मदरसन के दृष्टिकोण के अनुरूप एक नये कारोबार की शुरुआत है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें