घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने एक बार फिर Indian Hotels को अपने टॉप पिक्स में शामिल किया है। Indian Hotels, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का है जो लगातार अपने ब्राड को मजबूती देने और मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट के जरिए अपने कारोबार को विस्तार देने पर फोकस कर रही है।कंपनी नए ब्रांडों की लॉन्चिंग पूरे देश में एक हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम के विकास , लागत में कटौती और कैपिटल इन्वेस्टमेंट के जरिए वैल्यू अनलॉक कर रही है।
मोतीलाल ओसवाल ने टाटा ग्रुप के इस शेयर में अपने Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसको अपने टॉप पिक्स में शामिल किया है और इसके लिए 228 रुपये का टार्गेट दिया है।
मोतीलाल ओसवाल ने अपने नोट में कहा है कि हालांकि कोरोना की तीसरी लहर हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की आय पर नियर टर्म में प्रतिकूल असर डाल सकती है लेकिन वैक्सीनेशन की बढ़ती गति और भर्ती होने की निम्न दर की वजह से तीसरी लहर के बीतने के बाद सेक्टर के कारोबार में तेज उछाल देखने को मिलेगा। ऐसे में हाल में इस शेयर में गिरावट को खरीद का मौका समझना चाहिए।
फिलहाल 1.53 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 0.35 रुपये यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 207.10 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज यह शेयर 207.45 रुपये के स्तर पर खुला था जबकि कल के कारोबार में यह 207.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था । शेयर का 52 वीक हाई 230.20 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 90.91 रुपये के पास है। कंपनी का मार्केट कैप 27,365 करोड़ रुपये है।
बीएसई पर उपलब्ध शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इस स्टॉक में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी ने अपनी हिस्सेदारी अक्टूबर -दिसंबर 2021 तिमाही में बढ़ाई है और फिलहाल अभी इंडियन होटल में उनकी हिस्सेदारी 1.08 फीसदी है जो कि सितंबर तिमाही में 1.05 फीसदी थी।