इस स्पेशियलिटी केमिकल स्टॉक पर मोतीलाल ओसवाल को है भरोसा, करा सकता है बंपर कमाई

मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक के लिए 3,632 रुपये का लक्ष्य देते हुए कहा है कि इसमें वर्तमान स्तरों से 21 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल सकती है.

अपडेटेड Apr 21, 2022 पर 4:19 PM
मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि कंपनी मजबूत ग्रोथ के रास्ते पर है और कारोबार के विस्तार पर अपना फोकस रखे है।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल को स्पेशियलिटी केमिकल स्टॉक Galaxy Surfactants पर काफी बुलिश है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि Galaxy Surfactants के मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में कंपनी के मार्जिन के 20.5 रुपये प्रति किलोग्राम के असमान्य उच्च स्तर से घटकर 16-18 रुपये प्रति किलोग्राम पर आने का गाइडेंस दिया है। हालांकि कच्चे माल की कीमतों में हाल में आई तेजी इस स्पेशियलिटी केमिकल बनाने वाली के मार्जिन पर शॉर्ट टर्म में अपना असर दिखा सकती है।

मोतीलाल ओसवाल ने मार्जिन पर शॉर्ट टर्म में दबाव बने रहने की संभावना के बावजूद Galaxy Surfactants में अपनी Buy रेटिंग बनाए रखी है। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि कंपनी मजबूत ग्रोथ के रास्ते पर है और कारोबार के विस्तार पर अपना फोकस रखे है। कंपनी स्पेशियलिटी केयर प्रोडक्ट सेगमेंट पर ज्यादा फोकस कर रही है। इससे आगे इसके मार्जिन पर बढ़ोतरी हो सकती है।

देशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन के मामले में ED ने JSPL के दिल्ली और गुरुग्राम ऑफिस में मारा छापा, 6% टूटा शेयर


मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक के लिए 3,632 रुपये का लक्ष्य देते हुए कहा है कि इसमें वर्तमान स्तरों से 21 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल सकती है।

कंपनी के प्रबंधन ने कहा है कि वह कारोबार के विस्तार पर वित्त वर्ष 2022-24 के बीच 4 अरब रुपये का खर्च करेगी। जिसमें से अब तक 1.5 अरब रुपये खर्च हो चुके है। कंपनी अपने सभी कारोबारों का विस्तार करेगी लेकिन उसका खास फोकस स्पेशियलिटी प्रोडक्ट्स पर रहेगा। इसके अलावा कंपनी R&D पर अपना फोकस बनाए हुए है। इस सब का फायदा आगे कंपनी को मिलेगा और कारोबार में अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी।

मोतीलाल ओसवाल ने अपने इस नोट में यह भी कहा है कि इस स्टॉक के लिए अपने कुछ जोखिम भी है जैसे स्पेशियलिटी केयर सेगमेंट में क्षमता विस्तार के अनुपात में मांग में बढ़ोतरी कम रह सकती है इसके अलावा फीड स्टॉक्स की बढ़ती कीमत और माल भाड़े में बढ़ोतरी स्टॉक पर दबाव बनाने का काम कर सकते है। इसके बावजूद इस स्टॉक का आउटलुक काफी अच्छा नजर आ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।