Reliance Industries पर मोतीलाल ओसवाल है बुलिश, दिया 2,880 रुपये का टारगेट, जानिए क्या है वजह

ब्रोकरेज हाउस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को Buy ऱेटिंग देते हुए 2880 रुपये का टारगेट दिया है

अपडेटेड Apr 15, 2022 पर 2:50 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी ने अपने जामनगर कॉम्पलेक्स में इस्तेमाल में होने वाले जिवाश्म ईंधन की जगह सिंथेटिक गैस के इस्तेमाल पर फोकस करने का ऐलान किया है

करीब 1 साल पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने न्यू एनर्जी सॉल्यूएशंस के क्षेत्र में अपने कदम रखने का एलान किया था। कंपनी ने कहा था कि वह 4 गीगा फैक्ट्रीज के साथ ही ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़ी मात्रा में निवेश करेगी। इसके लिए कंपनी ने सोलार फोटोवोल्टिक फैक्ट्ररी लगाने, एडवांस एनर्जी स्टोरेज की सुविधा स्थापित करने और इलेट्रोलाइजर मैन्यूफैक्चरिंग ईकाई लगाने जैसे ऐलान किए थे।

ब्रोकरेज हाउस और रिसर्च फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कहा है कि उसने Reliance Industries के ग्रीन एनर्जी कारोबार में प्रवेश की योजना की समीक्षा की है। जिसके आधार पर ब्रोकरेज हाउस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को Buy ऱेटिंग देते हुए 2880 रुपये का टारगेट दिया है।

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि अब तक मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज में अपने नए ग्रीन एनर्जी इनीशियेटिव पर 108 अरब रुपये खर्च किए हैं। ब्रोकरेज हाउस ने Reliance Industries पर जारी अपने नोट में कहा है कि कंपनी ने अपने जामनगर कॉम्पलेक्स में इस्तेमाल में होने वाले जिवाश्म ईंधन की जगह सिंथेटिक गैस के इस्तेमाल पर फोकस करने का ऐलान किया है। यह अपने में एक बहुत बड़ी पहल है जिसका फायदा आगे कंपनी को मिलता दिखेगा।


ब्रोकरेज हाउस ने अपने इस नोट में आगे कहा है कि एक दशक पहले निवेशक RIL के जियो और रिटेल कारोबार पर निवेश की योजना को लेकर चिंतित थे । लेकिन RILने अपने इन दोनों कारोबार को इस तरीके से संचालित किया कि यह आज अपने सेक्टर के दिग्गज बनकर उभरे हैं।

Metals Q4 Preview:मेटल कंपनियों के वॉल्यूम में दिख सकती है बढ़ोतरी, मार्जिन पर रह सकता है दबाव

वास्तविकता यह है कि बेहतर संभावना के कारण जियो और कंपनी का रिटेल कारोबार कुल वैल्यूएशन में 2 तिहाई की शानदार हिस्सेदारी रखते हैं। हालांकि इन नए दौर के कारोबार के लिए अत्याधुनिक और तेजी से विकसित टेक्नोलॉजी की जरुरत होगी जो अपने काफी शुरुआती अवस्था में है। ऐसे में अभी यह कहना मुश्किल होगा कि क्या RILअपने ग्रीन एनर्जी कारोबार में एक बार फिर रिलायंस जियो औऱ रिलायंस रिटेल की सफलता की कहानी दोहरा पाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।