देश में कोरोना महामारी के दौरान मैन्यूफैक्चरिंग, टेक्सटाइल, टूरिज्म जैसे सेक्टरों को भारी झटका सहना पड़ा। ऐसे में एग्रीकल्चर सेक्टर भारतीय इकोनॉमी संकट मोचक बनकर उभरा। देश में एग्री सेक्टर में ग्रोथ के साथ ही उससे जुड़े सेक्टरों में भी तेजी आती दिखी। इसमें एग्री इक्यूपमेंट और फर्टिलाइजर जैसे सेक्टर शामिल है। ऐसे में देश के जानमाने ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपने हाल में जारी रिपोर्ट में निवेशकों को Coromandel International में निवेश की सलाह दी है।
