Gujarat Alkalies & Chemicals GACL Shares : लंबी अवधि के लिहाज से एक्सपर्ट्स केमिकल सेक्टर पर खासे बूलिश नजर आते हैं। इसी सेक्टर का एक शेयर है गुजरात अल्कलीज, जो पिछले कई साल से अपने इनवेस्टर्स को दमदार रिटर्न दिला रहा है। पिछले लगभग ढाई साल शेयर लगभग 328 फीसदी मजबूत हो चुका है। यानी किसी ने मार्च, 2020 में इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसका पैसा बढ़कर 4.28 लाख रुपये हो गया होता।
क्लोरीन इंडस्ट्री की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी
Gujarat Alkalies घरेलू कास्टिक क्लोरीन इंडस्ट्री की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। समय-समय पर उतार-चढ़ाव के बावजूद इस मिडकैप शेयर का महामारी के बाद प्रदर्शन शानदार रहा है। बुधवार, 13 अक्टूबर को शेयर बीएसई पर 1 फीसदी कमजोर होकर 899.15 रुपये पर बंद हुआ।
जुलाई-सितंबर, 2022 तिमाही के दौरान शेयर में 30 फीसदी की रैली देखने को मिली है। वहीं एक साल में शेयर ने 14 फीसदी का रिटर्न दिया है। 13 अक्टूबर, गुजरात अल्कलीज का शेयर 788.70 रुपये के स्तर पर था।
ढाई साल में 328 फीसदी का दिया रिटर्न
पिछले लगभग ढाई साल में शेयर ने 328 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। 27 मार्च, 2020 को यानी महामारी की शुरुआत के समय शेयर 210 रुपये पर था, जो आज 900 रुपये के आसपास है। दो साल की बात करें तो शेयर ने लगभग 180 फीसदी का रिटर्न दिया है।
कंपनी कास्टिक सोडा, लिक्विड और गैसेस क्लोरीन, हाइड्रोजन परॉक्साइड, फॉस्फोरिक एसिड और एल्युमीनियम क्लोराइड सहित तमाम प्रोडक्ट्स बनाती है। इनका टेक्सटाइल, पल्प और पेपर, एल्युमीनियम, डिटर्जेंट, साबुन, रेयॉन, प्लास्टिक, फार्मा, वाटर ट्रीटमेंट और एग्रीकल्चर केमिकल्स सहित विभिन्न इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होता है।
क्या अभी भी है कमाई का मौका?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज फंडामेंटल रिसर्च एनालिस्ट कुशल रूघानी ने एक नोट में कहा, “हमें बिजनेस सेगमेंट्स में वॉल्यूम में अच्छी ग्रोथ के साथ रेवेन्यू में 18 फीसदी सीएजीआर ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी ने वित्त वर्ष 22 में 55 फीसदी ग्रोथ के साथ 3,759 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था। वित्त वर्ष 22-24 में अनुमानित रूप से 29 फीसदी सीएजीआर ग्रोथ की उम्मीद है।” इसके साथ ही कैपेसिटी में बढ़ोतरी से भी कंपनी को मजबूती मिलेगी। ब्रोकरेज ने अगली दो तिमाही के लिए शेयर के लिए 1,077 रुपये का टारगेट दिया है।
डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।