Multibagger Penny stock: इस स्टॉक ने 5 साल में अपने निवेशकों को किया मालामाल, 1 लाख रुपये को बनाए 78 लाख रुपये

Sindhu Trade Links का शेयक ऐसा ही स्टॉक है। पिछले 1 साल में बीएसई पर लिस्टेंड यह स्टॉक1750 फीसदी से भी ज्यादा भागा है लेकिन यह अकेला ऐसा साल नहीं रहा है जब इस स्टॉक ने इस तरह का शानदार रिटर्न दिया है।

अपडेटेड Mar 05, 2022 पर 12:17 PM
अगर किसी ने इस स्टॉक में 5 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज 78 लाख रुपये मिल रहे होते।

Multibagger stock: कोविड 19 महामारी की वजह से दबाव का सामना करने के बावजूद भारतीय बाजार में 2020-21 में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। सेकेंडरी मार्केट में निवेशकों की बढ़ती संख्या का भी बाजार में भारी योगदान रहा है। ऐसे में 2020-21 में बड़ी संख्या में मल्टीबैगर स्टॉक देखने को मिले है जिसमें कई पेनी स्टॉक भी रहे है।

Sindhu Trade Links का शेयक ऐसा ही स्टॉक है। पिछले 1 साल में बीएसई पर लिस्टेंड यह स्टॉक1750 फीसदी से भी ज्यादा भागा है लेकिन यह अकेला ऐसा साल नहीं रहा है जब इस स्टॉक ने इस तरह का शानदार रिटर्न दिया है। इस स्टॉक का इतिहास अल्फा रिटर्न देना का रहा है। पिछले 5 साल में Sindhu Trade Links का शेयर 1.69 रुपये से बढ़कर 132.10 रुपये पर आ गया है। पिछले 5 साल में इसमें 7700 फीसदी का रिटर्न देखने को मिला है।

पिछले 1 महीने में यह स्टॉक 121.50 रुपये से बढ़कर 132.10 रुपये पर आ गया है। 1 महीने में यह शेयर करीब 10 फीसदी भागा है। इसी तरह पिछले 6 महीने में यह शेयर 14.87 रुपये से बढ़कर 132.10 रुपये पर आ गया है। 6 महीने में यह स्टॉक ने 800 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक 7.11 रुपये से बढ़कर 132.10 रुपये पर आ गया है। 1 साल में इसने 1750 फीसदी की बढ़त दिखाई है।


इसी तरह 5 साल में यह शेयर 1.69 रुपये से बढ़कर 132.10 रुपये पर आ गया है। यानी इस अवधि में इसने 78 गुने की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

यह भी पढ़े- बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच पिछले हफ्ते बाजार 2.5% टूटा, FII की बिकवाली जारी

इस स्टॉक के सफरनामें के आधार पर देखें तो अगर किसी निवेशक ने 1 महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 1.10 लाख रुपये मिल रहे होते। वहीं 6 महीने पहले इसमें किसी ने 1 लख रुपये लगाए होते तो उसे 9 लाख रुपये मिल रहे होते जबकि किसी ने 1 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 18.50 लाख रुपये मिल रहे होते।

इसी तरह अगर किसी ने इस स्टॉक में 5 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज 78 लाख रुपये मिल रहे होते।

बता दें कि Sindhu Trade Links Ltd का करेंट मार्केट कैप ₹6,790 करोड़ है। जबकि इसका ट्रेड वॉल्यूम करीब 2 लाख है जो इसके 20 दिनों के 1.70 लाख के औसत व़ॉल्यूम से काफी ज्यादा है।स्टॉक का 52 वीक लो 5.32 रुपये है जबकि इसका 52 वीक हाई 166.20 रुपये पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।