बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच पिछले हफ्ते बाजार 2.5% टूटा, FII की बिकवाली जारी

अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो बीते हफ्ते BSE Auto index 9 फीसदी टूटा था। वहीं बैंक इंडेक्स 5.5 फीसदी टूटा था। वहीं टेलिकॉम और रियल्टी में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

अपडेटेड Mar 05, 2022 पर 11:29 AM
पिछले हफ्ते भी भारतीय बाजार में एफआईआई की बिकवाली जारी रही।

04 मार्च को समाप्त हफ्ते में भी बाजार में गिरावट का दौरा जारी रहा और लगातार चौथे हफ्ते बाजार लाल निशान में बंद हुआ। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच पिछले हफ्ते सेंसेक्स निफ्टी लगभग 2.5 फीसदी के आसपास बंद हुए। महाशिवरात्रि पर्व पर छुट्टी होने की वजह से बीते हफ्ता 4 कारोबारी दिनों का ही था। ये पूरा हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। हफ्ते की शुरुआत तो पॉजिटीव नोट के साथ हुई थी लेकिन कारोबार सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही ये अपनी गति गवाता नजर आया जिसके चलते 4 मार्च को समाप्त हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 1,524.71 अंक यानी 2.72 फीसदी की गिरावट के साथ 54,333.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 413 अंक यानी 2.47 फीसदी टूटकर 16,245.4 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं पिछले हफ्ते बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2.3 फीसदी टूटकर बंद हुआ। गिरने वाले शेयरों में Biocon, Endurance Technologies, TVS Motor Company, United Breweries, Jubilant Foodworks, Ashok Leyland का नाम शामिल है। वहीं दूसरी तरफ Oil India, Natco Pharma, Jindal Steel & Power, Bharat Electronics और Steel Authority of India मिडकैप स्टॉक के गेनर रहें।

बीएसई लॉर्जकैप इंडेक्स में 2 फीसदी में गिरावट देखने को मिली। गिरने वाले शेयरों में Maruti Suzuki India, Asian Paints, Bandhan Bank, Eicher Motors, Interglobe Aviation, Hero MotoCorp, Mahindra and Mahindra और Tata Motors का नाम शामिल है। हालांकि GAIL India, Adani Total Gas, Adani Transmission, Tata Steel और Coal India में 10-15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।


यह भी पढ़े- Income Tax बचाना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले जितनी जल्दी हो कीजिए ये निवेश, नहीं तो कटेगा ज्यादा टैक्स

बीते हफ्ते बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी टूटकर बंद हुआ। Carborundum Universal, KBC Global, Kajaria Ceramics, Varroc Engineering, Brightcom Group, Mayur Uniquoters, Rain Industries, Rane Brake Linings, Asahi India Glass, SVP Global Ventures में 10-18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ Future Enterprises, Excel Industries, Gujarat Mineral Development Corporation, Syncom Formulations, Urja Global, DB Realty, Nahar Poly Films में 20-89 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

बीएसई सेंसेक्स पर नजर डालें तो पिछले हफ्ते HDFC Bank के मार्केट कैप में सबे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। उसके बाद Asian Paints, Hindustan Unilever और Maruti Suzuki India का नंबर रहा। वहीं दूसरी तरफ Reliance Industries, Tata Steel और ITC के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।

अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो बीते हफ्ते BSE Auto index 9 फीसदी टूटा था। वहीं बैंक इंडेक्स 5.5 फीसदी टूटा था। वहीं टेलिकॉम और रियल्टी में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। दूसरी तऱफ मेटल इंडेक्स में 8 फीसदी और ऑयल एंड गैस में 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।

पिछले हफ्ते भी भारतीय बाजार में एफआईआई की बिकवाली जारी रही। एफआईआई ने 22,563.08 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि इसी अवधि में डीआईआई ने 16,742.75 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

करेंसी बाजार पर भी पूर्वी यूरोप के जियोपॉलिटिकल तनाव का असर देखने को मिला। साप्ताहिक आधार पर देखें तो डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 87 पैसे टूटकर 76.16 पर बंद हुआ जबकि 25 फरवरी को यह 75.29 के स्तर पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।