Bajaj Finserv Q2 Results: 23% बढ़ा मुनाफा, AUM पहुंचा ₹5.84 लाख करोड़ पर

Bajaj Finserv Q2 Results: बजाज फिनसर्व का सितंबर तिमाही में मुनाफा करीब 23% बढ़ गया तो NII में भी 24% और AUM में 26% की तेजी आई। चेक करें नतीजे की खास बातें

अपडेटेड Nov 03, 2026 पर 3:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Bajaj Finserv Q2 Results: बजाज ग्रुप की होल्डिंग कंपनी बजाज फिनसर्व का सितंबर तिमाही में मुनाफा करीब 23% बढ़ गया। साथ ही ब्याज से शुद्ध कमाई यानी NII में भी 24% की तेजी आई है तो AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) भी बढ़ा है। इसने शेयरों में कुछ खास हलचल तो नहीं पैदा की लेकिन नतीजे आने से पहले से ही यह रौनक भरे बाजार में ग्रीन जोन में था। आज बीएसई पर यह 1.78% की बढ़त के साथ ₹1719.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.95% उछलकर ₹1,721.90 (Bajaj Finserv Share Price) तक पहुंचा था।

Bajaj Finserv Q2 Results: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरि तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 में बजाज फिनसर्व का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 23% बढ़कर ₹2,758 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं नॉन-कंट्रोलिंग एसेट्स इंटेरेस्ट मिलाकर बात करें तो कंपनी का कंसालिटेडेट नेट प्रॉफिट 25% बढ़कर ₹5,952 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान ब्याज से नेट इनकम भी 23.6% उछलकर ₹13,335 करोड़ तो एयूएम 26% बढ़कर ₹5.84 लाख करोड़ हो गया। इस दौरान बजाज फिनसर्व का कंसालिडेटेड नेट इनकम 17% बढ़कर ₹43,416 करोड़ हो गया।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

वैश्विक उथल-पुथल के बीच बजाज फिनसर्व के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। अमेरिका-ईरान युद्ध, ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी, महंगाई की तेज रफ्तार और सख्त मौद्रिक नीतियों ने मिलकर बजाज फिनसर्व के शेयरों को बुरी तरह तोड़ दिया। पिछले साल 10 नवंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹2126.95 पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 5 महीने में यह 24.86% टूटकर 2 अप्रैल 2026 को ₹1598.15 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

₹50000 का हुआ एक शेयर, अब 22 साल बाद यह फिर टूटेगा टुकड़ों में

Stock in News: लिस्टिंग के दिन L&T और HDFC AMC ने की जोरदार खरीदारी, लेकिन आज शेयर धड़ाम

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।