EAAA India Alternatives Share Price: अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स की एक कारोबारी दिन पहले सुस्त एंट्री हुई थी। लिस्टिंग के दिन कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट, HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी और एलएंडटी ने ओपन-मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए इसके 2.9% हिस्सेदारी के बराबर कुल 18.99 लाख शेयर खरीदे थे। हालांकि इसके बावजूद आज भी इसके शेयर कमजोर हुए, लेकिन निचले स्तर से इसने तेजी से अधिकतर गिरावट रिकवर की है। आज बीएसई पर यह 0.29% की गिरावट के साथ ₹1722.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.72% टूटकर ₹1,680.00 तक आ गया था।
EAAA India Alternatives IPO में कोई नया शेयर नहीं हुआ जारी
ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का ₹1,200 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-28 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 5.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है। हालांकि लिस्टिंग सुस्त रही और 1% से कम प्रीमियम पर एंट्री हुई थी। इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है, बल्कि प्रमोटर एडलवाइज सिक्योरिटीज एंड इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत शेयर बेचे हैं। आईपीओ के ड्राफ्ट के मुताबिक प्रमोटर को इसके शेयर ₹54.45 के औसतन वेटेज कॉस्ट पर मिले थे और अब आईपीओ में इसने ₹1665 के भाव पर शेयर बेचे हैं।
ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स एक अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसका फोकस देश के रियल एसेट्स और प्राइवेट क्रेडिट मार्केट्स पर है। यह इंवेस्टमेंट फंड्स मैनेज करती है और देशी-विदेशी संस्थागत निवेशकों, HNIs (हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स), uHNIs (अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स) और फैमिली ऑफिसेज को अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराती है।
घरेलू स्टॉक मार्केट में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन मार्केट में रौनक छाई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) इन चार दिनों में 4-4% से अधिक उछल पड़े। आज की बात करें तो 1% से अधिक उछलकर निफ्टी 8 सितंबर के बाद पहली बार 23,700 के पार पहुंचे तो निफ्टी में करीब 1000 अंकों की तेजी आई।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।