Get App

मल्टीबैगर पेनी स्टॉक जिसने 3 महीने में दिया 2000% का रिटर्न, आइए डालते हैं इस पर एक नजर

बहुत ज्यादा जोखिम क्षमता वाले ट्रेडरों को भी इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में इस समय कोई नई खरीदारी की सलाह नहीं होगी.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2022 पर 3:25 PM
मल्टीबैगर पेनी स्टॉक जिसने 3 महीने में दिया 2000% का रिटर्न, आइए डालते हैं इस पर एक नजर
यह एक हाई बीटा स्टॉक है और वर्तमान में यह सर्किट टू सर्किट स्टॉक में बदल चुका है

Multibagger penny stock: किसी पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिम का काम माना जाता है क्योंकि इस तरह के स्टॉक में किसी पॉजिटीव या निगेटिव न्यूज पर सर्किट पर सर्किट लगते नजर आ सकते हैं। हालांकि ज्यादा जोखिम क्षमता वाले निवेशक कम लिक्विडिटी वाले पेनी स्टॉक्स में कम समय में जोरदार रिटर्न के लिए दावं लगाते हैं। SEL Manufacturing Company इस तरह का एक स्टॉक है। स्म़ॉलकैप सेगमेंट का यह पेनी स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुआ है। पिछले 3 महीने में इस स्ट़ॉक ने 9.75 रुपये (16 नवंबर 2021 की क्लोजिंग की प्राइस) से 209.85 रुपये की यात्रा तय की है। इन 3 महीने में इसने 2000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 172.75 रुपये से बढ़कर 209.85 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसमें 21.50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले हफ्ते के 5 कारोबारी दिनों में इस स्टॉक में अपरसर्किट लगता नजर आया है। वहीं 2022 में अब तक SEL Manufacturing Company का स्टॉक 72 रुपये से बढ़कर 209.85 रुपये पर आ गया है। 2022 में अब तक इस शेयर ने 190 फीसदी की रिटर्न दिया है।

पिछले 2 महीने में यह मल्टीबैगर स्टॉक 24.95 रुपये से बढ़कर 209.85 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इस स्टॉक ने 740 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 महीने में यह शेयर 9.75 रुपये से बढ़कर 209.85 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में यह शेयर करीब 2000 फीसदी भागा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें