Multibagger stock:Polyplex Corporation (PCL) की आय में तीसरी तिमाही में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में PCL की आय सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़ी है। इस अवधि में कंपनी की वॉल्यूम में सालाना आधार पर 3 फीसदी और रियलाइजेशन में सालाना आधार पर 37 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी अपनी बढ़ी उत्पादन लागत को ग्राहकों को पास ऑन करने में सफल रही है जिसका असर कंपनी के नतीजों पर दिखा है।
तीसरी तिमाही में कंपनी के एबिटडा मार्जिन में तिमाही आधार पर 3.33 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं एबिटडा में सालाना आधार पर 6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने अपनी BOPP क्षमता में भी 60,000MT की बढ़ोतरी की है।
कंपनी के मजबूत अर्निंग आंकड़ों को देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज हाउस Edelweiss ने कंपनी के वित्त वर्ष 2022-23 के एबिटडा अनुमान में 10%/8% की बढ़ोतरी की है और इस मल्टीबैगर स्टॉक की ‘HOLD’ रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 2038 रुपये का लक्ष्य दिया है।
गौरतलब है कि यह मल्टीबैगर स्टॉक 1 साल में 143 फीसदी भागा है। इसके बाद भी Edelweiss का कहना है कि इसमें और तेजी आने की संभावना है। Edelweiss ने इस स्टॉक पर जारी अपने नोट में कहा है कि कैलेंडर ईयर 2020 से 23 की अवधि में कंपनी के प्रोडक्ट्स की मांग में सालाना आधार पर 6 फीसदी की बढ़त देखने को उम्मीद है।
फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 10.55 रुपये यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 1952 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। आज यह स्टॉक 2015 रुपये पर खुला था जबकि कल के कारोबार में 2005.15 रुपये पर बंद हुआ था। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 2149.90 रुपये का है जबकि 52 वीक लो 765.55 रुपये का है। कंपनी का मार्केट कैप 6260 करोड़ रुपये का है।