Get App

Multibagger Stocks : 2 साल में दिया 8 गुना तक “फैलादी” रिटर्न, क्या इन 2 स्टील स्टॉक्स में जारी रहेगी रैली

एनालिस्ट्स ने कहा कि दो शेयर टाटा स्टील (Tata Steel) और जिंदल स्टील एंड पावर (JSPL) आगे भी अच्छा रिटर्न दे सकते हैं, जिन्हें यूरोप से मिलने वाले निर्यात के अवसरों से खासी उम्मीदें हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 4:10 PM
Multibagger Stocks : 2 साल में दिया 8 गुना तक “फैलादी” रिटर्न, क्या इन 2 स्टील स्टॉक्स में जारी रहेगी रैली
एनालिस्ट्स ने कहा, यूरोप में स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है, जो एनर्जी की लागत बढ़ने से महीना वार 50 फीसदी बढ़ चुकी हैं

Multibagger Steel Stocks : कुछ स्टील कंपनियों के शेयरों में पिछले दो साल के दौरान इतनी तगड़ी रैली दिखी है कि उनकी कीमत 8 गुनी तक हो गई है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में एनालिस्ट्स ने कहा कि दो शेयर टाटा स्टील (Tata Steel) और जिंदल स्टील एंड पावर (JSPL) आगे भी अच्छा रिटर्न दे सकते हैं, जिन्हें यूरोप से मिलने वाले निर्यात के अवसरों से खासी उम्मीदें हैं। हालांकि एनालिस्ट्स ने कहा कि कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी की चिंताएं बनी हुई हैं, जिसका बोझ स्टीलमेकर्स को कस्टमर्स को पास करने की जरूरत है।

जिंदल स्टील का शेयर दो साल में 8.4 गुना हुआ

जिंदल स्टील का शेयर अप्रैल, 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग 8.4 गुना चढ़ चुका है, वहीं टाटा स्टील (Tata Steel) में इस अवधि में 5.3 गुनी मजबूती आ चुकी है। 31 एनालिस्ट्स ने टाटा स्टील (Tata Steel) के लिए औसतन 23 फीसदी की संभावित मजबूती का टारगेट दिया है। वहीं जिंदल स्टील (JSPL) के लिए 574.71 रुपये का संभावित टारगेट है, जो मौजूदा प्राइस से सिर्फ 9 फीसदी ज्यादा है। हालांकि मोतीलाल ओसवाल ने अपनी हालिया रिपोर्ट में इस स्टॉक के लिए 605 रुपये का टारगेट दिया है।

SBI के शेयरों में दिख सकती है 40% तक की जोरदार रैली, मोतीलाल ओसवाल है बुलिश, जानिए क्यों

सब समाचार

+ और भी पढ़ें