Credit Cards

इन स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड्स ने FY22 में दिया 56% तक रिटर्न, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

Sundaram Small Cap Fund- यह चेन्नई स्थित फंड हाउस द्वारा चलाया जाता है। वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 35.3 फीसदी का रिटर्न दिया है।इस फंड की AUM 2000 करोड़ रुपये है.

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 11:41 AM
Story continues below Advertisement
UTI Mutual Fund- यह भारत के सबसे पुराने फंड हाउस द्वारा चलाया जाता है। इस फंड की AUM 2034 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 35.7 फीसदी का रिटर्न दिया है.

देश में स्मॉलकैप फंड निवेशकों के करीब 1 लाख करोड़ रुपये मैनेज करते हैं। अलग- अलग म्यूचुअल फंड हाउसों द्वारा करीब 40 स्मॉलकैप फंड चलाए जा रहे हैं। इन फंडों ने वित्त वर्ष 2021-22 में में अब तक शानदार औसत रिटर्न दिया है। इनका औसत रिटर्न 35 फीसदी के आसपास रहा है। गौरतलब है कि इस अवधि में लॉर्ज कैप फंडों के लिए अपने बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। वहीं इसी अवधि में स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन अपने बेंचमार्क इंडेक्सों की तुलना में तमाम फंडों के मामले में बेहतर रहा है। करीब 71-75 फीसदी स्मॉलकैप फंडों ने 5 से 3 साल की अवधि में अपने बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन यह ध्यान रखें कि ये फंड तुलनात्मक रुप से ज्यादा वोलेटाइल हो सकते हैं।

आइए इन फंडों पर डालते हैं एक नजर

Quant Small Cap Fund- इस फंड ने वित्त वर्ष 2021-22 में 56 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड का AUM 1615 करोड़ रुपये है। Quant Mutual Fund अपने सभी फंडों में रूल बेस्ड इन्वेस्टमेंट रणनीति अपनाता है।


Trade Spotlight | ज़ी एंटरटेनमेंट, सिक्वेंट और डॉ. रेड्डीज में अब क्या करें, खरीदें, बेचें या करें होल्ड

Canara Robeco Small Cap Fund- यह वित्त वर्ष 2021-22 का दूसरा सबसे बेहतर फंड है। इसकी AUM 2200 करोड़ रुपये है और इसने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 52 फीसदी का रिटर्न दिया है।

L&T Emerging Business Fund- इसकी AUM 7900 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 48 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Nippon India Small Cap Fund- एसेट साइज के हिसाब से यह भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्मॉलकैप फंड है। इसमें 2021-22 में 42 फीसदी रिटर्न दिया है। फंड की AUM 18777 करोड़ रुपये है।

BOI AXA Small Cap Fund- इस फंड की AUM 267 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 40 फीसदी का रिटर्न दिया है।

DSP Small Cap Fund- इस स्मॉलकैप फंड ने वित्त वर्ष 2021-22 में 38 फीसदी रिटर्न दिया है । इसकी AUM 8,639 करोड़ रुपये है। इस फंड को DSP Mutual Fund के हेड इक्विटीज Vinit Sambre मैनेज करते हैं।

IDBI Small Cap Fund - इस फंड में वित्त वर्ष 2021-22 में 37 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Axis Small Cap Fund- इस फंड की AUM 8,700 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 37 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड को इसके ग्रोथ स्टाइल इन्वेस्टिंग के लिए जाना जाता है जो ऐसी कंपनियों पर फोकस करता है जिनमें लॉन्ग टर्म में अच्छी कमाई होने की उम्मीद होती है।

UTI Mutual Fund- यह भारत के सबसे पुराने फंड हाउस द्वारा चलाया जाता है। इस फंड की AUM 2034 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 35.7 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Sundaram Small Cap Fund- यह चेन्नई स्थित फंड हाउस द्वारा चलाया जाता है। वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 35.3 फीसदी का रिटर्न दिया है।इस फंड की AUM 2000 करोड़ रुपये है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 25, 2022 11:38 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।